
नकली ट्रांसजेंडर ने ई-रिक्शा चालक से लूटे 800 रुपये, ऐसे चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे
AajTak
दिल्ली पुलिस ने ई-रिक्शा चालक से 810 रुपये छीनकर भागने वाले नकली ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मेरठ का रहने वाला है. उसके ऊपर पहले से की चेन स्नैचिंग और चोरी के सात मामले दर्ज हैं.
नई दिल्ली में ट्रांसजेंडर बनकर ई-रिक्शा चालक से पैसे छीनने वाले शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला उत्तरी दिल्ली का है. यहां दीपक उर्फ शिवानी नामक नकली ट्रांसजेंडर को पुलिस ने चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार किया है. डिप्टी कमिश्नर मनोज कुमार ने बताया कि दीपक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मेरठ का रहने वाला है.
उसे स्कूल से निकाल दिया गया था. जिसके बाद वो नौकरी के लिए दिल्ली के यमुना बाजार इलाके में आकर रहने लगा. उसे नशा करने की भी लत है. पैसा कमाने के लिए उसने लोगों की जेब काटना और उन्हें लूटना शुरू कर दिया. ज्यादातर वह भीड़-भाड़ वाले इलाकों में ही घूमता रहता है. क्योंकि वहां वह आसानी से लोगों की जेब काट लेता है. महिलाओं के गहने और पर्स पर भी हाथ साफ कर देता है.
यहां तक कि वह इस काम के लिए नकली ट्रांसजेंडर तक बन गया. साड़ी पहनकर और मेकअप करके उसने कई लूट की वारदातों को अंजाम दिया है. हाल ही में उसने एक ई-रिक्शा चालक से पैसे छीन लिए और मौके से फरार हो गया. उसने ई-रिक्शा चालक से 810 रुपये छीने. लेकिन इसकी तहरीर ई-रिक्शा चालक ने पुलिस को दे दी. जिसके बाद मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी दीपक को चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस के मुताबिक, दीपक के ऊपर पहले से ही चेन स्नैचिंग और चोरी के 7 मामले दर्ज हैं. उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई ने ईरान के परमाणु शक्ति के बनने को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होनें कहा कि ईरान परमाणु बम नहीं बना रहा था. साथ ही खामेनेई ने ये भी कहा कि ईरान कभी परमाणु शक्ति नहीं बनना चाहता था. साथ ही खामेनेई ने कहा कि जबतक मिडिल ईस्ट में विदेशी शक्तियां रहेंगी तबतक क्षेत्र में स्थिरता नहीं रहेगी.











