
नकली खोपड़ी, झूठी कहानी... धर्मस्थल केस में आया बड़ा ट्विस्ट, फर्जी सबूत देने वाला व्हिसलब्लोअर गिरफ्तार
AajTak
पुलिस सूत्रों का कहना है कि जांच में सामने आया है कि व्हिसलब्लोअर की ओर से दिखाई गई खोपड़ी असली नहीं बल्कि नकली थी. इसके खुलासे के बाद उसे झूठी गवाही देने और फर्जी सबूत पेश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा.
धर्मस्थल सामूहिक दफनाने के मामले में नया मोड़ आया है. कर्नाटक पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को झूठी जानकारी देने के आरोप में इस केस के मुख्य व्हिसलब्लोअर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया. सूत्रों ने आजतक को इसकी पुष्टि की है.
गिरफ्तार शख्स धर्मस्थल मंदिर प्रशासन में पूर्व सफाईकर्मी रह चुका है. उसने दावा किया था कि उसने कई जगहों पर 70–80 शव दफनाए थे. पूछताछ के लिए उसे रातभर हिरासत में रखा गया और आज सुबह 6 बजे तक पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया.
नकली निकली इंसानी खोपड़ी
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पाया गया कि व्हिसलब्लोअर की ओर से पहले दिखाई गई खोपड़ी नकली थी. इसके बाद उसे झूठी गवाही और गलत सबूत पेश करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने बताया कि आरोपी को आज शाम मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा. उससे पहले उसका मेडिकल चेकअप कराने के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया है.
15 में से सिर्फ एक जगह पर मिले कंकाल के अवशेष
SIT को उसने 15 जगहें बताई थीं, जहां उसने 1998 से 2014 के बीच कई महिलाओं और बच्चों को दफनाने का दावा किया था. लेकिन इनमें से सिर्फ एक जगह (स्पॉट नंबर 6) से एक पुरुष के कंकाल के अवशेष मिले हैं.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








