
'नए साल में साथ आ जाएं चाचा-भतीजे', सियासी अदावत पर बोलीं अजित पवार की मां
AajTak
नववर्ष के आगाज के साथ ही महाराष्ट्र की राजनीति में डिप्टी सीएम अजित पवार और शरद पवार के फिर से साथ आने के कयास शुरू हो गए हैं. अजित पवार की मां आशा पवार की मां के बयान ने इन कयासों को और हवा दे दी है. आशा पवार ने क्या कहा है?
महाराष्ट्र की सियासत के पावरफुल परिवारों में से एक पवार फैमिली की पावर दो धड़ों में बंट चुकी है. करीब डेढ़ साल पहले अजित पवार ने विधायकों के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में बगावत कर दी थी. शरद पवार की बनाई पार्टी दो धड़ों में बंट गई और कभी हमसाया रहे चाचा-भतीजे पहले हालिया लोकसभा चुनाव और फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आए. लोकसभा चुनाव में नतीजे शरद पवार के पक्ष में गए तो विधानसभा चुनाव में अजित ने चाचा की पार्टी को पटखनी दे दी. दो चुनावी फाइट के बाद अब नए वर्ष में चाचा-भतीजे की पार्टियों को लेकर नई चर्चा छिड़ गई है.
दरअसल, महाराष्ट्र सरकार के डिप्टी सीएम अजित की मां आशा पवार ने नववर्ष की बधाई देते हुए कहा है कि नया साल सभी के लिए अच्छा हो. उन्होंने ये भी कहा है कि सभी पारिवारिक विवाद खत्म हो जाएं और दादा (अजित पवार) के पीछे लगी हर आपदा खत्म हो जाए. आशा पवार ने परिवार और पार्टी को लेकर भी अपनी राय रखी. उन्होंने शरद पवार और अजित पवार के फिर से साथ आने की कामना करते हुए कहा कि मैंने भगवान विट्ठल से यही प्रार्थना की है.
यह भी पढ़ें: क्या फिर साथ आएंगे अजित और शरद पवार? परिवार के इस सदस्य के बयान से लगने लगीं अटकलें
गौरतलब है कि अजित पवार की अगुवाई वाली एनसीपी (एपी) भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की अगुवाई वाले महाराष्ट्र के सत्ताधारी गठबंधन महायुति में शामिल है. एकनाथ शिंदे की शिवसेना भी इसी गठबंधन में शामिल है. शरद पवार ने अपनी ही बनाई पार्टी पर कब्जे की जंग में अजित से पिछड़ने के बाद एनसीपी (एसपी) नाम से नई पार्टी बना ली थी.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्रः नाराज चल रहे छगन भुजबल को अजित पवार से ज्यादा उम्मीद फडणवीस से क्यों?
शरद पवार की पार्टी कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के साथ विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) में शामिल है. अजित पवार और शरद पवार की पार्टियां महाराष्ट्र की सियासत के दो ध्रुव माने जाने वाले गठबंधनों में शामिल हैं. दोनों नेता, दोनों दल क्या फिर से साथ आएंगे? अजित पवार की मां के बयान के बाद अब इसे लेकर भी कयासों का दौर शुरू हो गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










