
नए साल पर और सताएगी सर्दी, पहाड़ों में बर्फबारी तो मैदानों में कड़ाके की ठंड, दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना, विजिबिलिटी बेहद कम
AajTak
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बर्फबारी और तेज हो सकती है. वहीं, राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल सहमेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है. इस बीच दिल्ली-NCR में बारिश होने की भी संभावना है.
नए साल (2025) पर सर्दी और ज्यादा सताने वाली है. एक तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी जारी है तो वहीं मैदानों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में काफी बर्फबारी देखी जा रही है तो वहीं, राजधानी दिल्ली, लखनऊ, पटना, भोपाल सहमेत पूरे उत्तर भारत में भीषण ठंड का प्रकोप देखा जा रहा है.
अफगानिस्तान में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस हिमालय के पश्चिमी इलाकों में बर्फबारी करा रहा है. बर्फ से ढके हुए हिमालयी क्षेत्र में एक ताजे वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण भारी बर्फबारी की संभावना है. दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी घटकर 100 मीटर रह गई, जिसके बाद कैट-III के मुताबिक उड़ान संचालन किया जा रहा है.
इन इलाकों में भारी बर्फबारी के आसार
तीन जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में हल्की और छिटपुट बारिश या बर्फबारी हो सकती है. इसके बाद 4 से 6 जनवरी तक इस क्षेत्र में भारी वर्षा या बर्फबारी की संभावना जताई जा रही है. 5 जनवरी को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फाराबाद क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के आसार हैं. यह डिस्टरबेंस पूर्वी अफगानिस्तान के निचले ट्रोपोस्फेरिक स्तरों में साइक्लोनिक सरकुलेशन के रूप में सक्रिय है.
इन जगहों पर शून्य से नीचे तापमान
उत्तर भारत में दिल्ली समेत बाकी इलाकों में 4 से 6 जनवरी के बीच हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इस दौरान तेज हवाओं के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की भी संभावना है. हाल ही में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि, 4 जनवरी से तापमान में 3-5° डिग्री की बढ़ोतरी होने की आशंका है. वहीं, हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी दी गई है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










