
नए संसद भवन में 'अखंड भारत' की तस्वीर को लेकर नेपाल में भड़का गुस्सा
AajTak
गुरुवार को पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड ने द्विपक्षीय वार्ता के बाद कहा कि दोनों नेता सीमा को मित्रता की भावना के साथ बातचीत के जरिए हल करने पर सहमत हुए हैं. लेकिन इस मुलाकात के बाद से ही नेपाल में 'अखंड भारत' की एक तस्वीर को लेकर विवाद शुरू हो गया है.
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं. उनके दौरे के बीच ही नए संसद भवन में लगाई गए 'अखंड भारत' की एक तस्वीर से नेपाल में विवाद खड़ा हो गया है. नए संसद भवन में लगी तस्वीर वास्तव में एक भित्ति चित्र है जिसे 'अखंड भारत' का नक्शा कहा जा रहा है. इस नक्शे में गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी (नेपाल) को भी 'अखंड भारत' के हिस्से के रूप में दिखाया गया है जिससे नेपाल के राजनीतिक दल भड़क गए हैं.
नेपाल के लोगों का कहना है कि संसद भवन में लगी भित्ति चित्र में गौतम बुद्ध के जन्मस्थान को दिखाए जाने से ऐसा प्रतीत होता है कि भारत इस क्षेत्र पर अपना दावा कर रहा है. नेपाल अपने मानचित्र में लुंबिनी को मुख्य सांस्कृतिक केंद्रों में से एक मानता है.
'भरोसे की कमी'
भित्ति चित्र को लेकर नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टाराई ने एक बयान में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच विश्वास की कमी हो सकती है.
उन्होंने एक बयान में कहा, 'भारत के नए संसद भवन में अखंड भारत का विवादित भित्ति चित्र नेपाल सहित पड़ोसी देशों में गैर-जरूरी और हानिकारक कूटनीतिक विवाद को भड़का सकता है. भारत के अधिकांश निकटतम पड़ोसियों के बीच पहले से ही विश्वास की कमी है जिसके कारण द्विपक्षीय संबंध खराब हो रहे हैं. इस विवाद से इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना है.'
नए संसद में लगी भित्ति चित्र ने नेपाल का ध्यान तब खींचा जब 28 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए संसद भवन का उद्धाटन किया. संसदीय मामलों के मंत्री प्रह्लाद जोशी ने भित्ति चित्र को 'अखंड भारत' कहा.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.









