
नए लुक में नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, चेंज किया हेयरस्टाइल... वायरल हो रहा वीडियो
AajTak
डोनाल्ड ट्रंप का नया लुक इनदिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बदले-बदले दिख रहे हैं. दरअसल, उन्होंने अपना हेयरस्टाइल चेंज कर रखा है.
अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का नया हेयरस्टाइल इन दिनों सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोर रहा है. उनके इस बदले हुए लुक का वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें ट्रंप को पहले से काफी अलग अंदाज में देखा जा सकता है.
यह वीडियो फ्लोरिडा स्थित ट्रंप के प्राइवेट प्रॉपर्टी 'ट्रंप इंटरनेशनल गोल्फ क्लब' का है, जहां वे अपने समर्थकों जोरदार स्वागत का गर्मजोशी से जवाब देते नजर आ रहे हैं. जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने उनकी नई हेयरस्टाइल पर तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी.
नए लुक ने खींचा ध्यान कई लोगों ने इसे उनके राष्ट्रपति कार्यकाल शुरू होने से पहले का मेकओवर बताया. गौरतलब है कि ट्रंप 20 जनवरी, 2025 को होने वाले राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह के बाद आधिकारिक रूप से पदभार संभालेंगे.
2024 चुनाव में ऐतिहासिक जीत डोनाल्ड ट्रंप ने 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने कुल 295 इलेक्टोरल वोट हासिल कर डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस को हराया, जिन्हें 226 इलेक्टोरल वोट मिले. इस जीत के साथ, ट्रंप ने एक सदी में पहली बार ऐसा रिकॉर्ड बनाया है. वे ग्रोवर क्लीवलैंड के बाद पहले ऐसे नेता बने, जिन्होंने non-consecutive अवधि के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभाला है.
ट्रंप के ऐतिहासिक रिकॉर्ड 78 साल की उम्र में ट्रंप सबसे उम्रदराज राष्ट्रपति चुने गए हैं. इसके साथ ही, वे पहले ऐसे पूर्व राष्ट्रपति बने हैं जो किसी आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद भी दोबारा व्हाइट हाउस तक पहुंचे.
डोनाल्ड ट्रंप की यह ऐतिहासिक वापसी और उनका नया हेयरस्टाइल, दोनों ही दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. उनके समर्थक इसे एक नए अध्याय की शुरुआत मान रहे हैं, वहीं आलोचक इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










