
नए प्रोडक्ट्स लाने के साथ इस साल आईफोन और आईपैड समेत इन डिवाइसेस को बंद भी करेगी ऐप्पल, जानिये कारण
ABP News
ऐप्पल अगले कुछ दिनों में कई नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करेगी तो कई पुराने मॉडल्स को बंद भी करेगी. iPhone 16e समेत कई प्रोडक्ट्स की सप्लाई बंद हो गई है और नए मॉडल आते ही इन्हें बंद कर दिया जाएगा.
एक तरफ ऐप्पल इस साल कई नए प्रोडक्ट्स लाने की तैयारी कर रही है तो दूसरी तरफ वह कुछ प्रोडक्ट्स को अलविदा भी कहने वाली है. ऐप्पल स्टोर्स में इन प्रोडक्ट्स की सप्लाई कम हो रही है और आने वाले दिनों में इनके अपडेटेड मॉडल भी एंट्री करने वाले हैं. ऐसे में इन पुराने मॉडल्स को बंद कर दिया जाएगा. आइए जानते हैं कि अगले कुछ दिनों में ऐप्पल के कौन-कौन से प्रोडक्ट बंद होने वाले हैं.
इन डिवाइसेस को बंद करेगी ऐप्पल
iPhone 16e- इसे पिछले साल फरवरी में लॉन्च किया गया था और अगले हफ्ते इसका सक्सेसर iPhone 17e लॉन्च हो रहा है. इसे देखते हुए ऐप्पल ने एक साल पुराने इस सस्ते आईफोन को बंद करने का फैसला किया है. ऐप्पल स्टोर्स के कर्मचारियों का कहना है कि इसकी सप्लाई लगभग बंद हो चुकी है.
M3 iPad Air- यह पिछले साल मार्च में लॉन्च हुआ था और अब इसका अपडेटेड वर्जन आने वाला है. कंपनी M4 iPad Air पर काम कर रही है और इसे अगले कुछ हफ्तों में बाजार में उतारा जा सकता है. iPhone 16e की तरह ऐप्पल स्टोर्स पर इसकी भी कमी हो गई है.

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि पर 3 अद्भुत योग, घटस्थापना किस मुहूर्त में करना सही होगा जानें
Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि 19-27 मार्च तक रहेगी. माता रानी के आगमन वाले दिन बेहद शुभ संयोग बन रहे हैं. ऐसे में देवी की पूजा किस मुहूर्त में करना सही होगा, राहुकाल कब तक है जान लें.












