
नई Maruti Baleno की बुकिंग 1 फरवरी से होगी शुरू, लॉन्च डेट को लेकर सामने आई ये जानकारी
AajTak
मारुति की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों (Maruti's Best Selling Cars) में से एक Baleno के अपडेटेड वर्जन में फ्रंट बंपर, एलईडी सिग्नेचर के साथ नए स्प्लिट टेललाइट्स, डुअल टोन अलॉय व्हील्ज और बेहतर रियर बंपर भी होंगे.
कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी Maruti Suzuki के पॉपुलर मॉडल Baleno के नए और फेसलिफ्ट वर्जन का लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, अभी सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार के लिए अब आपका इंतजार खत्म होने जा रहा है. नई जानकारी के मुताबिक कंपनी अगले महीने Baleno facelift को लॉन्च करेगी और उसके लिए बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












