
नई Innova Crysta हुई लॉन्च, 7 एयरबैग और एडवांस फीचर्स से लैस है MPV
AajTak
Toyota Innova Crysta के डीजल वेरिएंट को कंपनी ने पिछले साल के अंत में डिस्कंटीन्यू कर दिया था. अब इसके नए अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया गया है. ये कार कुल चार वेरिएंट और पांच रंगों में उपलब्ध है, जिसमें व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन, सुपरव्हाइट, सिल्वर, एटिट्यूड ब्लैक और ब्रॉन्ज शामिल हैं.
Toyota ने इंडियन मार्केट में अपनी मशहूर एमपीवी Innova Crysta के नए अपडेटेट मॉडल को एक बार फिर से लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से सजी इस एमपीवी को कुल चार वेरिएंट में पेश किया गया है, जिसमें जी, जीएक्स, वीएक्स और टॉप वेरिएंट के तौर पर जेडएक्स ट्रिम शामिल है. इस कार की शुरुआती कीमत 19.13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. ये मौजूदा Innova Hycross के साथ ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी.
बता दें कि, इनोवा क्रिस्टा प्राइवेट बायर्स के साथ ही कॉर्पोरेट खरीदारों और टैक्सी ऑपरेटरों के लिए भी उपलब्ध होगी. दिलचस्प बात ये है कि, मुंबई में टैक्सी ऑपरेटरों को पंजीकरण शुल्क के तौर पर केवल 17,850 रुपये (मुंबई में) देना होगा, जिससे इनोवा क्रिस्टा की ऑन-रोड कीमत उनके लिए सस्ती हो जाएगी. Innova Crysta अपने सेग्मेंट में काफी मशहूर रही है, और यही कारण है कि कंपनी ने एक बार फिर से इसे अपडेट कर बाजार में उतारा है.
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा में नए डिजाइन का ग्रिल दिया गया है जो कि पहले से बड़ा है और MPV को लार्ज लुक प्रदान करता है. इसके अलावा फॉग लैंप एरिया और लोअर इंटेक में भी बदलाव देखने को मिल रहा है. स्पोर्टी लुक वाले फॉग लैंप को L-शेप क्रोम से सजाया गया है. इस कार का एक्सटीरियर काफी हद तक पिछले मॉडल जैसा ही है. कुल चार वेरिएंट में आने वाली ये कार पांच रंगों में उपलब्ध है, जिसमें व्हाइट पर्ल क्रिस्टल शाइन, सुपरव्हाइट, सिल्वर, एटिट्यूड ब्लैक और ब्रॉन्ज शामिल हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:
टोयोटा ने इस कार में 2.4 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 150PS की पावर और 343Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. उम्मीद की जा रही कि, कंपनी ने इसके इंजन को आने वाले नए उत्सर्जन नियमों के अनुकूल तैयार किया होगा. क्योंकि अप्रैल महीने से देश में नए उत्सर्जन मानकों (अपडेटेड बीएस6) को लागू किए जाने जाने की योजना है.
बता दें कि, पिछले साल के अंत में, टोयोटा ने चुपचाप इनोवा क्रिस्टा के 2.4-लीटर डीजल इंजन वेरिएंट को हटा दिया था और इस एमपीवी को पूरी तरह से बंद करने से पहले इसे केवल 2.7-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ बेचा था. अब एक बार फिर से ये डीजल इंजन के साथ वापसी कर रहा है और इसे एक मैनुअल गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. यह पहली बार होगा जब टोयोटा एक साथ दो इनोवा मॉडल बेचेगी। हालांकि, दोनों के बीच स्पष्ट अंतर यह है कि Crysta में केवल एक डीजल इंजन मिलता है, जबकि Hycross में पेट्रोल और पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन मिलते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










