
नई आबकारी नीति से रेगुलर बेल तक... केजरीवाल से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब तक क्या-क्या हुआ?
AajTak
इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी जब दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इसके बाद से मामले में बहुत कुछ हो चुका है. केजरीवाल को ईडी की ओर से कई बार समन भेजा गया, उन्होंने कोर्ट से राहत की मांग की, ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और वह अंतरिम जमानत पर बाहर भी आए. लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद अब केजरीवाल को रेगुलर बेल मिल गई है.
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गुरुवार को शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में राहत मिल गई. दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें 1 लाख रुपए के मुचलके पर जमानत दे दी. हालांकि ईडी ने उनकी जमानत का विरोध करने के लिए 48 घंटे का समय मांगा था, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया. अब केजरीवाल शुक्रवार को तिहाड़ जेल से बाहर आ सकते हैं.
इस पूरे मामले की शुरुआत नवंबर 2021 में हुई थी जब दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की थी. इसके बाद से मामले में बहुत कुछ हो चुका है. केजरीवाल को ईडी की ओर से कई बार समन भेजा गया, उन्होंने कोर्ट से राहत की मांग की, ईडी ने उन्हें गिरफ्तार किया और वह अंतरिम जमानत पर बाहर भी आए. लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए मिली अंतरिम जमानत के बाद अब केजरीवाल को रेगुलर बेल मिल गई है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इस पूरे केस में केजरीवाल को लेकर अब तक क्या-क्या हुआ.
-नवंबर 2021: दिल्ली सरकार ने नई शराब नीति लागू की.
-जुलाई 2022: उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने नीति निर्माण और कार्यान्वयन में कथित गड़बड़ी की सीबीआई जांच की सिफारिश की.
-अगस्त 2022: सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने कथित अनियमितताओं के संबंध में मामले दर्ज किए.
-सितंबर 2022: दिल्ली सरकार ने शराब नीति खत्म की दी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








