
नंदीग्राम में चुनावी संग्राम! व्हीलचेयर पर ममता का प्रचार तो शुभेंदु के लिए अमित शाह भरेंगे हुंकार
AajTak
मंगलवार को नंदीग्राम में सीएम ममता बनर्जी, शुभेंदु अधिकारी, गृह मंत्री अमित शाह और मिथुन चक्रवर्ती सरीखे दिग्गज चुनाव प्रचार करने वाले हैं, ऐसे में जमकर सियासी वार-पलटवार देखने को मिलेगा. इस सियासी तपिश में नंदीग्राम का सियासी पारा हाई होना लाजिमी है.
पश्चिम बंगाल की सियासी लड़ाई का केंद्र नंदीग्राम बना हुआ है. जहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सामने कभी उनके खास रहे शुभेंदु अधिकारी मैदान में हैं. 01 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग में नंदीग्राम के लिए भी मतदान होगा. ममता और शुभेन्दु दोनों ने ही नंदीग्राम में जीत के लिए अपनी ताकत झोंक दी है. टीएमसी और बीजेपी दोनों ही पार्टियां बड़ी जीत का दम भर रही हैं. राजनेता नंदीग्राम की जमीन से पूरे बंगाल में संदेश देने की कोशिश में जुटे हैं. नंदीग्राम की इस जंग में मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह भी हुंकार भरेंगे. फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती भी नंदीग्राम में रोड शो कर शुभेन्दु की जीत तय करने की कोशिश करेंगे. नंदीग्राम की गलियों में नारों का शोर, नेताओं के जयकारों का जोर है. समर्थकों के इसी जोश के दम पर दीदी और शुभेंदु दोनों ही अपनी-अपनी जीत का दम भर रहे हैं. नंदीग्राम की लड़ाई दोनों पार्टियों के लिए नाक का सवाल है. सियासी साख का भी सवाल है. इसी साख को बरकरार रखते हुए बीजेपी और टीएमसी दोनों बंगाल विजय का रास्ता तय करने की कोशिश में हैं. नंदीग्राम में ममता और शुभेंदु दोनों ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार में जुटे हैं.
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









