
धौलपुर: दूसरी शादी की जिद, 11KV वाली लाइन के पोल पर चढ़ा 60 साल का बुजुर्ग, बन चुका है दादा-नाना
AajTak
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पर एक पांच बच्चों का पिता 60 साल का बुजुर्ग जो दादा और नाना भी बन चुका है वो आत्महत्या करने के इरादे से 11 हजार लाइन के बिजली के पोल पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दूसरी शादी करना चाहता है.
राजस्थान के धौलपुर जिले से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है. जहां पर एक पांच बच्चों का पिता 60 साल का बुजुर्ग जो दादा और नाना भी बन चुका है वो आत्महत्या के इरादे से 11 हजार वोल्टेज वाली बिजली की लाइन के पोल पर चढ़ गया. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग दूसरी शादी करना चाहता है, ऐसा करके वो अपने परिवार और बच्चों पर दबाव बना रहा था. (फोटो- वायरल वीडियो ग्रैब) इस मामले की खबर जब बुजुर्ग के परिजन और ग्रामीणों को लगी तो हर तरफ हड़कंप मच गया. गनीमत यह रही कि जिस समय बुजुर्ग पोल पर चढ़कर हाईटेंशन लाइन को पकड़ रहा था, उस वक्त तारों में करंट नहीं था. जिसके चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया. परिजनों ने तुरंत ही इस घटना की जानकारी मढ़ा भाऊ बिजली सब स्टेशन के कर्मचारियों को दी. बिजली विभाग एक्शन में आया और कनेक्शन को काट दिया. परिजनों और ग्रामीणों के समझाने के बाद बुजुर्ग बड़ी मुश्किल से बिलजी के पोल से नीचे उतरा और लोगों ने राहत की सांस ली. यह घटना रविवार की बताई जा रही है. बुजुर्ग की पत्नी का देहांत चार साल पहले हो गया था उसके तीन बेटे और दो लड़कियां हैं. पांचों बच्चों की शादी भी हो चुकी है और वो पोते, पोतियों का दादा और नाना भी बन चुका है. बावजूद इसके वो दूसरी शादी करने की जिद पर बिजली के पोल पर चढ़ गया. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










