
धोखा देते समय इस तरह के बहाने बनाते हैं पुरुष, महिलाएं हो जाएं सतर्क
AajTak
झूठ की पहचान करना बहुत आसान है, खासकर जब झूठ आपको धोखा देने के लिए बोला जा रहा हो तो इसका पता लगाना और भी आसान होता है. आपका पार्टनर भले ही कितनी भी सफाई से झूठ क्यों ना बोले आप कुछ तरीकों से उनके झूठ को पकड़ सकते हैं. आइए जानते हैं उन तरीकों के बारे में
पुराने समय से एक कहावत चली आ रही है कि झूठ के पैर नहीं होते, और ये बात बिल्कुल सच है. झूठ कितनी भी सफाई से क्यों ना बोला जाए एक ना एक दिन सामने आ ही जाता है. और अगर आपका पार्टनर झूठ बोल रहा है तो उसे पकड़ना काफी आसान होता है. कहा जाता है कि महिलाओं की सिक्स्थ सेंस काफी तेज होती है इससे आसपास होने वाली गलत चीजों के बारे में उन्हें एहसास हो जाता है. वहीं, अगर पार्टनर की बात हो तो महिलाओं के लिए यह पता लगाना मुश्किल नहीं है कि वह आपसे सच बोले रहे हैं या झूठ. किसी भी इंसान के साथ रहने पर आपको उनके सच, झूठ के बारे में आसानी से पता लग जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे बहानों और झूठ के बारे में बताने जा रहे हैं जिनसे आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है.
हमेशा काम का बहाना- क्या डिनर के टाइम पर आपके पार्टनर के फोन पर भी किसी का कॉल आता है? या जरुरी काम का बहाना बनाकर आपका पार्टनर भी फैमिली टाइम के बीच से उठकर चला जाता है? यह यह धोखा देने का सबसे बड़ा संकेत होता है. जब भी आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा होता है वह काम को लेकर इसी तरह से बहाने बनाते हैं.
फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देना- अगर आपका पार्टनर अचानक से अपने फिगर पर बहुत ज्यादा ध्यान देने लगा है और जिम स्टार्ट कर दिया है तो समझ लें कि आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है. या वह किसी और को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है. पार्टनर के व्यवहार में यह बदलाव दर्शाता है कि वह आपको धोखा दे रहा है.
घर से बाहर निकलने के मौके ढूंढ़ना- अगर आपका पार्टनर आपको धोखा दे रहा है तो वह अपने लवर के मिलने के लिए हर संभव उपाय खोजता है. ऐसे में आप लवर से मिलने की उनकी इस बेचैनी का आसानी से पता लगा सकते हैं.
अचानक से लड़ाई- झगड़ा करना- अगर आपका पार्टनर बिना किसी बात के लड़ाई-झगड़ा करता है, या बात-बात पर लड़ने के बहाने खोजता है तो इसका मतलब है कि वह आपको धोखा दे रहा है और आपके साथ रिश्ते को खत्म करना चाहता है.
बिजनेस ट्रिप- जब धोखा देने की बात आती है तो यह पुरुषों की ओर से दिए जाने वाले सबसे आम बहाने में से एक होता है. अगर आपका पार्टनर आपको कहता है कि वह अगले कुछ दिनों के लिए बिजनेस ट्रिप पर शहर से बाहर जा रहा है तो इसकी पूरी जांच-पड़ताल करें और उनकी टिकट वगैराह देखें.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










