
धोखा! ऑर्डर किया था ड्रोन कैमरा, डिलीवर हुआ आलू, कंपनी ने उठाया ये कदम
AajTak
Online Shopping Frauds: ऑनलाइन शॉपिंग का चलन काफी बढ़ गया है. मेट्रो शहरों के बाद अब टीयर 2 और टीयर 3 इलाकों में भी लोग अब ऑनलाइन शॉपिंग तेजी से कर रहे हैं. क्या हो अगर आपने कोई आइटम ऑर्डर किया हो और आपके बाक्स में कुछ और निकले. ऐसा ही एक मामला हाल में देखने को मिला है. जहां यूजर ने ऑर्डर तो ड्रोन कैमरा किया था, लेकिन बॉक्स में आलू निकला है.
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर कुछ किया और आ कुछ रहा है. हाल फिलहाल में कई लोगों के साथ ऐसा हुआ है. इसकी वजह प्लेटफॉर्म्स पर चल रही सेल है. सेल में लोग बड़ी तादाद में खरीदारी करते हैं और इसमें कई लोगों के साथ ठगी भी होती है. ऐसा ही एक नया मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स ने ऑर्डर तो ड्रोन कैमरा किया था, लेकिन डिलीवर कुछ और ही हुआ.
रिपोर्ट्स की मानें तो बिहार के नालंदा में एक शख्स ने DJI का ड्रोन कैमरा ऑर्डर किया. यूजर्स ने Meesho ऐप के जरिए ये ऑर्डर किया था, लेकिन पैकेज में उसे कोई ड्रोन कैमरा नहीं बल्कि आलू मिला. इस मामले में Meesho ने अपना बयान जारी कर दिया है.
कंपनी इस मामले की जांच कर रही है और उसके बाद कोई एक्शन लेगी. वहीं यूजर को रिफंड की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है. यह अपने तरह का कोई पहला मामला नहीं है. हाल में ही फ्लिपकार्ट पर भी ऐसा ही देखने को मिला था. जहां एक शख्स ने लैपटॉप ऑर्डर किया था और उसे बॉक्स में साबुन मिला.
फ्लिपकार्ट ने भी इस मामले में रिफ्रंड का प्रॉसेस शुरू कर दिया है और कंज्यूमर को अगले तीन से चार वर्किंग दिन में रिफ्रंड मिलेगा. एक सवाल अभी भी रह जाता है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर हो रही इस तरह की धोखाधड़ी के लिए जिम्मेदार कौन है?
चेतन कुमार ने इस पूरी घटना को रिकॉर्ड कर लिया था. उनका बनाया ये वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है. रिकॉर्डिंग में साफ दिख रहा है कि चेतन को जो बॉक्स डिलीवर हुआ था, वह काफी बुरे हाल में था. उसे देखकर उन्हें पहले ही संदेह हो गया था.
उन्होंने Meesho शॉपिंग ऐप से DJI का ड्रोन ऑर्डर किया था. रिकॉर्डिंग के वक्त उन्हें डिलीवरी बॉय से ही पैकेज ओपन करने को कहा. कुछ वक्त बाद जब पैकेज खुला, तो उसमें कोई ड्रोन नहीं बल्कि आलू निकले. इसके बाद लोगों ने डिलीवरी बॉय को घेर लिया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










