
धूमधाम से चल रही थी बर्थडे पार्टी, सिलेंडर ब्लास्ट होते ही मच गई चीख-पुकार, बच्चों समेत 20 घायल
AajTak
हरियाणा के करनाल में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया. इससे बच्चों समेत करीब 20 लोग घायल हो गए. एक बच्चे की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रहा है. घायलों को करनाल के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है. घटना की जांच की जा रही है.
हरियाणा के करनाल के भोला खालसा गांव में जन्मदिन की पार्टी के दौरान गैस सिलेंडर फटने से बच्चों समेत 20 लोग घायल हो गए. घायलों को निगदू, कुरुक्षेत्र और करनाल के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों का कहना है कि एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है. फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है.
घायल बच्चे के चाचा ने कहा कि जन्मदिन की पार्टी चल रही थी, तभी अचानक हादसा हो गया. इस हादसे में करीब 20 लोग घायल हो गए हैं. घायलों में 3 साल के बच्चों से लेकर 30 साल के युवा शामिल हैं. इनमें तीन लोगों को करनाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, गांव के एक बच्चे का जन्मदिन था. इस दौरान धूमधाम से पार्टी की जा रही थी. गांव में घर के बाहर कार्यक्रम रखा गया था. अलग-अलग व्यंजन के स्टॉल लगाए गए थे. इसी दौरान पॉपकॉर्न के स्टॉल पर काम कर रहा व्यक्ति सिलेंडर बदलने लगा. इसके बाद दूसरे स्टॉल पर जल रही आग वजह से सिलेंडर जलने लगा.
लोगों के अनुसार, इस घटना में करीब 20 लोग झुलस गए हैं, जिन्हें अलग-अलग हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है. करनाल के एक निजी अस्पताल में एक ही परिवार के ही 3 लोग भर्ती हैं. इनमें मां और बच्चा 30 से 35 फीसदी तक झुलस गए हैं. कुछ हलवाई भी झुलसे हैं. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








