
धुरंधर में अजित डोभाल का किरदार निभा रहे आर माधवन? लुक तैयार करने में लगे घंटों, बोले- ये आदमी...
AajTak
माधवन ने धुरंधर फिल्म से अपने किरदार की तैयारी और लुक टेस्ट के अनुभव साझा किए. यह फिल्म भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण माहौल और सच्ची घटनाओं पर आधारित बताई जा रही है, फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और अक्षय खन्ना भी अहम भूमिका निभा रहे हैं.
आदित्य धर की आने वाली फिल्म धुरंधर का मच-अवेटेड ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया. फिल्म में रणवीर सिंह के साथ आर. माधवन भी हैं, जो कथित तौर पर एनएसए चीफ अजित डोभाल का किरदार निभाते नजर आएंगे. यूजर्स उनके बदले हुलिए को देख चकरा गए हैं. माधवन ने ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर इस किरदार के बारे में बात की और बताया कि उन्होंने इस पीरियड ड्रामा में अपने किरदार में कैसे ढलने की तैयारी की.
लुक टेस्ट में लगे घंटों
लॉन्च पर बोलते हुए माधवन ने बताया कि आदित्य ने उन्हें उस समय कहानी सुनाई जब वह एक और प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त थे. वो बोले,“मुझे याद है, एक दिन आदित्य मेरे पास आए जब मैं किसी और की शूट में था, और उन्होंने धुरंधर की कहानी सुनाई. कहानी सुनते-सुनते मेरे मन में आया,‘ये आदमी अभी तक कहां था यार.’ मुझे कई ऐतिहासिक फिल्मों का हिस्सा बनने का मौका मिला है, लेकिन यह फिल्म बिल्कुल अलग होने वाली है.”
माधवन ने बताया कि फिल्म के लुक टेस्ट में कितना समय लगा. वो बोले, “जब मैं धुरंधर का लुक टेस्ट कर रहा था, तो लगभग चार घंटे लगे. लगता था कि कोई न कोई चीज अब भी कमी रह गई है. तभी आदित्य आए और बोले, ‘तुम्हें अपने होंठ थोड़े पतले करने चाहिए.’ बस, यह छोटा सा बदलाव करने के बाद पूरा लुक बिल्कुल परफेक्ट लगने लगा.”
माधवन ने आगे कहा,“धुरंधर में काम करना मेरे लिए सम्मान की बात है. इस फिल्म में इतने प्रतिभाशाली कलाकार हैं.” माधवन फिल्म में बिल्कुल ही अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं. वो बाल्ड लुक में दिखाई देंगे, वहीं उनके चेहरे पर भी मेकअप से कई बदलाव किए गए हैं. माधवन ने बोलने की भी अलग शैली अपनाई है.
सच्ची घटनाओं पर बेस्ड होगी फिल्म!

स्पाई-एक्शन फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर सफल हो रही है, जिसमें बिमल ओबेरॉय ने शिरानी अहमद बलोच का किरदार निभाकर अपनी छाप छोड़ी है. ये किरदार पाकिस्तान की राजनीति और कट्टरपंथी सोच से जुड़ा है. फिल्म में शिरानी बलोच का रोल आतंकवादी नेटवर्क और कट्टर संगठनों की मानसिकता को दर्शाता है, जो कहानी में सस्पेंस और तनाव बढ़ाता है.












