
'धुरंधर' के इस जासूस को पहचाना? 'चुटकी' बन करता था कॉमेडी, अब किया सबसे बड़ा धमाका
AajTak
धुरंधर में गौरव गेरा का पहचान में न आने वाला जासूस लुक वायरल हो रहा है. एक्टर ने बताया कैसे उन्हें ये फिल्म मिली और कैसे उनका लुक, लयारी का लहजा तैयार किया गया. गौरव ने बताया कि उन्हें सालों बाद ऐसा मौका मिला जिससे वो बेहद खुश हैं.
आदित्य धर की फिल्म धुरंधर बॉक्स ऑफिस पर आग लगा रही है. फिल्म ने सिर्फ 3 दिनों में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अभी भी इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन असली सरप्राइज बने हैं- गौरव गेरा. जो फिल्म में इतने अलग दिख रहे हैं कि कई लोग उन्हें पहचान ही नहीं पाए.
टीवी के हिट शो जस्सी जैसी कोई नहीं और कभी चुटकी के नाम से कॉमेडी वीडियोज बनाकर फेमस हुए गौरव ने फिल्म में मोहम्मद आलम का रोल निभाया है. जो कि एक जूसवाला है लेकिन असल में वो एक जासूस है. उनका छोटा-सा लेकिन अहम किरदार फैंस की नजरों में बस गया है, फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. इस बात ने एक्टर को भी खूब खुशी दी है. उन्होंने अपने इस ‘पहचान में न आने वाले’ लुक पर रिएक्ट किया है.
कॉमेडियन चुटकी से जासूस बने गौरव
जूम को दिए इंटरव्यू में गौरव गेरा ने बताया कि वो कमेंट्स पढ़ रहे हैं और लोगों से मिल रहे प्यार से बेहद भावुक हो गए हैं. उन्होंने कहा- मैंने ऑनलाइन कमेंट्स पढ़े हैं. उन्हें पढ़कर इतनी खुशी हुई कि कुछ ने तो आंखों में आंसू ला दिए. ये बहुत अच्छा समय है और मैं लंबे समय से इसका इंतजार कर रहा था.
उन्होंने आगे कहा कि वो खुद को बहुत खुश और खुशनसीब मानते हैं कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला. गौरव ने कहा- चुटकी समेत कई तरह के किरदार निभाने के बाद मैं ऐसे मौके का इंतजार कर रहा था जहां मैं अपनी एक्टिंग के अलग-अलग रंग दिखा सकूं. कभी-कभी एक्टर टाइपकास्ट हो जाता है और दर्शक समझ ही नहीं पाते कि वो असल में क्या करने लायक है. धुरंधर एक ऐसी फिल्म है जिसने मुझे वो मौका दिया और मेरा वो रूप दिखाया जो लोगों ने पहले कभी नहीं देखा था.
फिल्म में दिखाई गौरव की असलियत

हीरोइन थीं 'धुरंधर' रणवीर सिंह की दादी, 'डांसिंग लिली ऑफ पंजाब' कहलाईं, पोते को दी एक्टिंग की विरासत
एक्टर रणवीर सिंह के पेरेंट्स और बहन का फिल्म इंडस्ट्री से कोई लेना-देना नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं रणवीर की दादी मशहूर एक्ट्रेस रही थीं. उनका नाम चांद बर्क था. रणवीर को एक्टिंग का ये टैलेंट उनकी दादी से ही विरासत में मिला है.

रणवीर सिंह संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन जैसे स्टारों से सजी 'धुरंधर- द रिवेंज' सिनेमाघरों में झंडे गाड़ रही है. लोग इस मूवी के लिए पागल हो बैठे हैं. हर शो हाउसफुल है तो कमाई के मामले में इसने महज 4 दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फिल्म को लेकर बड़ी बात कह दी है.











