
वो 11 सीटें कौन सी हैं जहां राज्यसभा का चुनाव मुकाबले तक पहुंच गया है? जानिए किसका क्या दांव पर लगा
AajTak
राज्यसभा के लिए 26 सदस्यों के निर्विरोध चुने जाने के बाद अब हरियाणा, बिहार और ओडिशा की 11 सीटों पर फैसला मतदान के जरिए 16 मार्च को होगा. हरियाणा और ओडिशा में कांग्रेस बीजेपी का मुकाबला है तो बिहार में आरजेडी और उपेंद्र कुशवाहा के बीच फाइट है. ऐसे में अब देखना है कि किसकी रणनीति सफल रहती है?
राज्यसभा चुनाव की तस्वीर साफ हो गई है. 37 राज्यसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में 26 उम्मीदवार निर्विरोध चुने जा चुके हैं, लेकिन तीन राज्यों की 11 सीट पर 16 मार्च को वोटिंग के जरिए फैसला होगा. अब बिहार, हरियाणा और ओडिशा में राज्यसभा चुनाव के लिए सत्तापक्ष एनडीए और विपक्षी दलों के बीच सियासी संग्राम होना है.
शरद पवार से लेकर अभिषेक मनु सिंघवी, विनोद तावड़े और रामदास अठावले सहित 26 राज्यसभा के उम्मीदवार सोमवार को निर्विरोध सांसद चुन लिए गए हैं. महाराष्ट्र में 7, तमिलनाडु में 6,पश्चिम बंगाल में 5, असम में 3 , तेलंगाना में 2, छत्तीसगढ़ में 2 और हिमाचल प्रदेश में एक राज्यसभा सदस्य निर्विरोध चुन लिए गए हैं.
वहीं, अब हरियाणा, ओडिशा और बिहार की निर्धारित सीटों से ज्यादा उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं, जिसके चलते चुनावी संग्राम हो रहा. हरियाणा की दो सीटें, ओडिशा की चार सीटें और बिहार की पांच सीटों पर 16 मार्च को मतदान के जरिए राज्यसभा चुनाव का फैसला होगा? ऐसे में इन तीनों राज्य में राज्यसभा चुनाव का क्या सियासी सीन बन रहा? ओडिशा में कांग्रेस और बीजेपी में होगा शह-मात
ओडिशा की चार राज्यसभा सीट के लिए 5 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. बीजेपी से दो प्रत्याशी- मनमहोन सामल और सुजीत कुमार उतार रखे हैं तो दिलीप रे को पार्टी ने अपना समर्थन दिया है. इसके अलावा बीजेडी से संतृप्त मिश्रा और कांग्रेस ने डॉ दत्तेश्वर मिश्रा को अपना समर्थन दे रखा है. बीजेपी के दोनों और बीजेडी के एक उम्मीदवार की जीत तय है, लेकिन चौथी सीट के लिए बीजेपी समर्पित दिलीप रे और कांग्रेस के समर्पित दत्तेश्वर मिश्र के बीच फाइट होगी.
ओडिशा में एक राज्यसभा के लिए 30 विधायकों का प्रथम वरीयता के आधार पर वोट चाहिए. बीजेपी के पास अपने 79 विधायक हैं और तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन प्राप्त है. इस तरह से कुल मिलाकर 82 विधायक हैं, जो तीन तीन राज्यसभा चुनाव के लिए आवश्यक संख्या से आठ कम है. वहीं. विपक्षी बीजेडी के पास 48 विधायक हैं. इस लिहाज एक राज्यसभा सीट जीत के बाद उसके पास 18 अतरिक्त वोट बचेंगे, जो कांग्रेस के समर्पित उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही गई है. कांग्रेस के पास 14 विधायक हैं और एक सीपीएम के पास है. बीजेडी और कांग्रेस मिलकर आसानी से एक सीट जीत सकती हैं, लेकिन बीजेपी भी पूरा दम लगी रही है.
बिहार में कुशवाहा और अमरेंद्र सिंह के बीच फाइट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की तैयारियों की समीक्षा के लिए तीन दिवसीय दौरे पर बंगाल पहुंचे मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार को विरोध प्रदर्शन का सामना करना पड़ा. बताया जा रहा है कि वो सुबह-सुबह कालीघाट काली मंदिर दर्शन करने के लिए पहुंचे थे, जहां कुछ लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखा और गो बैक के नारे लगाए.

महाराष्ट्र के बीड जिले में 21 साल की शादीशुदा को एक महीने में तीन बार अलग अलग लोगों को बेचकर जबरन शादी कराने का मामला सामने आया है. चौथी शादी की बात सुनकर पीड़िता ने जहर पीकर आत्महत्या की कोशिश की. फिलहाल उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है. पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मानव तस्करी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रंगपंचमी के दौरान नशे में धुत एक युवती ने सड़क पर हंगामा किया. आरके नगर इलाके में पुलिस से कहासुनी के दौरान युवती ने एक महिला पुलिस अधिकारी के हाथ पर काट लिया. बाद में उसे आरके नगर पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने वहां भी हंगामा किया. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.










