
धीरे-धीरे कंपनी छोड़ रहे हैं Apple के टॉप डिजाइनर्स, बदल गई पूरी टीम, क्या है Inside Story?
AajTak
Apple की कोर डिजाइन टीम से एक के बाद एक लोग अलग हो रहे हैं. कंपनी की डिजाइन टीम से अलग होने वाले ज्यादातर लोग Jony Ive टीम का हिस्सा रहे हैं. इस टीम की शुरुआत स्टीव जॉब्स की ऐपल में वापसी के साथ हुई थी. ऐपल की इस डिजाइन टीम को कई बेस्ट प्रोडक्ट्स डिजाइन के लिए जाना जाता है. आइए जानते हैं इस टीम से धीरे-धीरे लोग अलग क्यों हो रहे हैं.
ऐपल के कई प्रोडक्ट्स को लोग उसके डिजाइन के लिए जानते हैं. हालांकि, ऐपल की सबसे पॉपुलर डिवाइसेस का डिजाइन तैयार करने वाली टीम अब धीरे-धीरे बदल रही है. Apple की डिजाइनिंग टीम से एक के बाद एक सीनियर अधिकारी अलग हो रहे हैं. कंपनी की कोर डिजाइनिंग टीम से लोगों के जाने का ये सिलसिला लगातार जारी है.
अब इस टीम से Bart Andre अलग हुए हैं, जो Jony Ive की टीम का हिस्सा रहे हैं. वो ईव की टीम का प्रमुख हिस्सा थे, जिसने ऐपल के कुछ बेस्ट लुकिंग प्रोडक्ट्स को डिजाइन किया है. Bart Andre ने 32 साल तक ऐपल में रहने के बाद कंपनी से अलग होने का फैसला किया है.
आंद्रे के जाने की सही वजह तो नहीं पता है, लेकिन कंपनी छोड़ने को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो Bart Andre किसी और कंपनी ने जॉइन नहीं कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: क्या ऐसा होगा Apple का सस्ता iPhone? लीक हुई तस्वीर, मिलेंगे दमदार फीचर्स
उन्होंने अपने सहकर्मियों से कहा है कि वो रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, आंद्रे से पहले भी कई दिग्गज ऐपल की कोर डिजाइनर्स की टीम को छोड़ चुके हैं. रिपोर्ट की मानें तो आंद्रे और कुछ सीनियर डिजाइनर्स के बीच विवाद हुआ था. ये डिजाइनर्स नए सेटअप के साथ काम कर रहे हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो सीनियर डिजाइनर्स के बाहर होने से कंपनी कुछ पैसों की बचत कर पाएगी. इसका इस्तेमाल डिजाइनर्स के नए कोर को बनाने में किया जाएगा, जो फ्रेश आइडिया और डिजाइन पर काम करेंगे. हालांकि, ऐपल ने कुछ लोगों को कंपनी से जाने से रोका भी है, जो Ive की टीम का हिस्सा थे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










