
'धर्म विशेष के लोगों ने माना दुश्मन, दे रहे जान से मारने की धमकी' बोलीं साध्वी प्रज्ञा
AajTak
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया है कि हैदराबाद, तेलंगाना, महाराष्ट्र के अलावा विदेश से भी उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. उनके पास दिन-रात फोन आते हैं, जिसके कारण काम करने में भी परेशानी होती है.
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अनजान फोन कॉल्स आने बंद नहीं हो रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें देशभर के साथ-साथ विदेश से भी फोन कर जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं. इस सिलसिले में जिला कोर्ट में बयान दर्ज कराने पहुंची साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि कांग्रेस ने उनके ऊपर षड़यंत्र कर मालेगांव ब्लास्ट का आरोप लगाया था. लेकिन एक धर्म विशेष ने उन्हें एक तरह से अपना दुश्मन मान लिया है.
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि हैदराबाद, तेलंगाना, महाराष्ट्र के अलावा विदेश से भी उन्हें धमकी भरे कॉल आ रहे हैं. उनके पास दिन-रात फोन आते हैं, जिसके कारण काम करने में भी परेशानी होती है. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि वे फोन भी बंद नहीं कर सकतीं. साध्वी प्रज्ञा ने कहा कि मुस्लिम वर्ग के लोग उन्हें जान से मारने की धमकियां देते हैं. गंदी भाषा का उपयोग करते हैं.
पत्र भेजकर भी धमकी देने का आरोप
साध्वी प्रज्ञा ने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार टारगेट किया जा रहा है. उनके पास धमकी भरे फोन आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें पत्र के जरिए विस्फोटक सामग्री भी भेजी गई थी. उन्हें धमकी भरा पत्र भेजकर पीएम मोदी, यूपी सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह के चित्र को क्रॉस कर दिया गया था, उसमें पिस्टल छाप दी गई थी. पत्र में लिखा था कि हम तुम्हें जान से मार देंगे.
22 मार्च को भोपाल में आरोपी की पेशी
बता दें कि सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने फोन पर धमकी देने वाले हैदराबाद में रहने वाले एक युवक के खिलाफ क्राइम ब्रांच में FIR दर्ज कराई थी. इसके बाद आरोपी युवक को हैदराबाद कोर्ट में पेश किया गया था. अब आरोपी को 22 मार्च को भोपाल के जिला कोर्ट में पेश होने का नोटिस दिया गया है. इसी सिलसिले में प्रज्ञा कोर्ट में बयान दर्ज करवाने पहुंची थीं.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








