
धर्म को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया हिंदू आतंकवाद जैसा शब्द: VHP प्रवक्ता
AajTak
विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्री राज नायर का कहना है कि देश में आज हिंदुत्व के अनुकूल माहौल हैं, उसके साथ-साथ में कई जगहों पर विरोध भी देखते हैं. हमने देख कल नांदेड़ कोर्ट का एक फैसला आया है, जिसमें कोर्ट ने कहा कि हिंदू आतंकवाद का शब्द धर्म को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया था.
मुंबई के दादर इलाके में विश्व हिंदू परिषद ने महिला सशक्तिकरण से संबंधित एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में मातृ शक्ति-दुर्गा वाहिनी का पथसंचलन किया गया, जिसमें करीब तीन हजार महिलाओं ने भाग लिया. उन्होंने कहा कि हिंदू आतंकवाद का शब्द धर्म को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया था.
कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए विश्व हिंदू परिषद के प्रवक्ता श्री राज नायर ने बताया कि आज वीएचपी के अंतर्गत मातृ-शक्ति- दुर्गा वाहिनी का पथसंचलन किया गया है, जिसमें करीब 5 हजार ज्यादा महिलाओं ने भाग लिया. ये कार्यक्रम रानी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती और रानी दुर्गावती की 500वीं जयंती के अवसर पर मातृशक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
उन्होंने कहा कि देश में आज हिंदुत्व के अनुकूल माहौल हैं, उसके साथ-साथ में कई जगहों पर विरोध भी देखते हैं. हमने देख कल नांदेड़ कोर्ट का एक फैसला आया है, जिसमें कोर्ट ने कहा कि हिंदू आतंकवाद का शब्द धर्म को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया था और कई बेकसूर लोगों के जेल में डाल दिया गया, लेकिन कई नांदेड़ कोर्ट ने उन्हे रिहा कर दिया है.
वहीं, जब उनसे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के बयान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम सरसंघ संचालक के बयान पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे. हम उनका बहुत सम्मान करते हैं. उन्होंने कई बातें कहीं हैं. उन्होंने तो ये भी कहा है कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है. अगर भारत में रहने वाले मुसलमान अपने पूर्वजों का सम्मान करेंगे तो ये सारा विवाद खत्म हो जाएगा. अगर उनकी इस जमीन के साथ निष्ठा रहेगी तो सारे विवाद खुद-ब-खुद खत्म हो जाएंगे.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










