
'धर्म के आधार पर मुझे नौकरी से निकाला', गूगल के पूर्व कर्मचारी की याचिका SC में खारिज
AajTak
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, 'यह एक निजी विवाद है. आपको कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. मामला लेबर कोर्ट में है. अगर वहां से कुछ हासिल नहीं होता है तो आपको उस ऑर्डर को चुनौती देनी होगी. जब मामला कोर्ट में है तो प्रधानमंत्री कार्यालय कुछ नहीं कर सकता.'
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को गूगल के पूर्व कर्मचारी जाहिद शौकत उर्फ मीर की याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया. जाहिद ने प्रधानमंत्री कार्यालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय के समक्ष गूगल के खिलाफ शिकायत की है. उनका आरोप है कि गूगल के लोगों ने उन्हें धर्म के आधार पर कंपनी से निकाल दिया.
सुनवाई की शुरुआत में, मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने कहा, 'यह एक निजी विवाद है. आपको कानून के अनुसार कार्रवाई करनी चाहिए. मामला लेबर कोर्ट में है. अगर वहां से कुछ हासिल नहीं होता है तो आपको उस ऑर्डर को चुनौती देनी होगी. जब मामला कोर्ट में है तो प्रधानमंत्री कार्यालय कुछ नहीं कर सकता.'
सीजेआई ने हस्तक्षेप करने से किया इनकार
याचिकाकर्ता जाहिद ने बेंच से कहा, 'मेरे धर्म के कारण मेरे साथ भेदभाव किया जा रहा है.' इस पर सीजेआई ने कहा, 'लेकिन यह बर्खास्तगी नौकरी से है. आपको ऑर्डर को चुनौती देनी होगी. एक कार्यकारी अधिकारी कुछ नहीं कर सकता.'
जाहिद ने जवाब दिया कि, 'मैंने प्रधानमंत्री कार्यालय और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को पत्र लिखा है और लेबर कोर्ट ने केस बंद कर दिया है.' सीजेआई ने इस मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया.
'निजी कंपनी को निर्देश नहीं दे सकती सरकार' सीजेआई ने कहा, 'कार्यकारी अधिकारी के पास आपको बहाल करने का कोई अधिकार नहीं है. यह आपके और आपकी कंपनी के बीच एक निजी मामला है. सरकार किसी निजी कंपनी को आपको बहाल करने का निर्देश नहीं दे सकती है.'

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








