
धर्मेंद्र की याद में इमोशनल हुईं हेमा मालिनी, दिया ट्रिब्यूट, सनी-बॉबी-ईशा की दिखी झलक
AajTak
धर्मेंद्र को गुजरे हुए कई दिन बीत चुके हैं. मगर उनका परिवार एक्टर की याद में अभी भी गमगीन है. हेमा मालिनी ने अब एक वीडियो शेयर करके धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है. वो धर्मेंद्र को याद कर इमोशनल हो गईं. फैंस भी नम आंखों से ही-मैन को याद कर रहे हैं.
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे. 24 नवंबर को उम्र संबंधित बीमारियों से जूझते हुए उनका निधन हो गया था. धर्मेंद्र के जाने के बाद उनका पूरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है. एक्टर के निधन से परिवार को गहरा सदमा लगा है. हेमा मालिनी भी पति के निधन से काफी दर्द में हैं.
हेमा मालिनी ने धर्मेंद्र की याद में शेयर किया वीडियो
हेमा मालिनी ने अब धर्मेंद्र को याद करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो के जरिए उन्होंने धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है. ट्रिब्यूट वीडियो में धर्मेंद्र के करियर के शुरुआती दिनों की झलक देखी जा सकती है. उनकी कई तस्वीरें, एक्टर की कई फिल्मों के आइकॉनिक सीन्स भी वीडियो में दिखाई दे रहे हैं. शोले का आइकॉनिक सीन भी देखा जा सकता है. वीडियो में एक जगह दिलीप कुमार धर्मेंद्र की तारीफ करते नजर आए. हेमा मालिनी संग फिल्माए धर्मेंद्र के कई फिल्मों के सीन भी दिखाई दे रहे हैं.
परिवार संग धर्मेंद्र का खास बॉन्ड दिखा
सबसे खास बात है कि वीडियो में धर्मेंद्र का परिवार संग खूबसूरत बॉन्ड भी देखने को मिल रहा है. हेमा ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें धर्मेंद्र का अपनी पहली पत्नी प्रकाश कौर, बेटे सनी, बॉबी और चारों बेटियों अजीता, विजेता, ईशा, अहाना देओल के साथ खूबसूरत बॉन्ड भी दिखाई दिया. वीडियो देख फैंस की आंखें भी नम हो गई हैं.

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने अपनी रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर तूफान उठाया हुआ है. इसकी आंधी के बीच अक्षय कुमार और डायरेक्टर प्रियदर्शन अपनी पिक्चर 'भूत बंगला' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं. ऐसे में एक इंटरव्यू में डायरेक्टर ने बड़ा रिस्क लेने पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें अपनी फिल्म पर भरोसा है.

सोशल मीडिया पर एक इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट वायरल हुई है. इसपर किंग शाहरुख खान का नाम लिखा हुआ है. इंटरनेट पर छाए पोस्ट के स्क्रीनशॉट में दावा किया गया कि सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आदित्य धर की फिल्म की तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है कि वो आदित्य की पिक्चर में काम करने को बेताब हैं.











