
धर्मांतरण, यौन शोषण, कर्मचारियों की पिटाई, महिला से मारपीट... 'यशू-यशू' वाले पादरी बजिंदर के विवादों की लिस्ट
AajTak
बजिंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनपर मोहाली में एक महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. महिला ने कई आरोप लगाए हैं. लेकिन ये पहला मामला नहीं है जब बजिंदर का नाम विवादों से जुड़ा हो. इसकी एक लंबी लिस्ट है.
पंजाब के ईसाई धर्म प्रचारक बजिंदर सिंह एक बार फिर सुर्खियों में हैं. उनपर मोहाली में एक महिला और अन्य लोगों के साथ मारपीट करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. मारपीट का वीडियो भी वायरल है, जिसमें बजिंदर महिला को थप्पड़ जड़ते दिख रहे हैं. महिला ने कई आरोप लगाए हैं. लेकिन ये पहला मामला नहीं है जब बजिंदर का नाम विवादों से जुड़ा हो. इसकी एक लंबी लिस्ट है. इस लेख में आज हम बजिंदर पर लगे आरोपों के बारे में जानेंगे. साथ ही ये भी समझने की कोशिश करेंगे की आखिर बजिंदर कैसे ईसाई धर्म के प्रचारक बन गए और उनकी जड़े कितनी मजबूत हैं...
यौनशोषण के भी लगे आरोप...
महिला से मारपीट के पहले बजिंदर का नाम यौन शोषण में भी आ चुका है. पंजाब के कपूरथला की एक लड़की ने उनपर यौन शोषण का आरोप लगाया था. युवती ने आरोप लगाया था कि वह बजिंदर की चर्च टीम का हिस्सा थी. लेकिन बजिंदर उसपर गंदी नजर रखा था और उसे अश्लील मैसेज भेजता था. साथ ही लड़की ने ये भी शिकायत की थी कि बजिंदर उसके परिजनों को धमकी देते थे.
यह भी पढ़ें: 'वह मेरे हस्बैंड को फंसाने के लिए...', पादरी बजिंदर ने जिस महिला से की थी मारपीट, उसने सुनाई आपबीती
2018 में भी लगा था दुष्कर्म का आरोप
साल 2018 में बजिंदर सिंह पर एक महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगा था. पुलिस ने इस संबंध में मामला भी दर्ज किया था. इस मामले में बजिंदर सिंह गिरफ्तार भी हुए थे. लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी. वहीं, साल 2023 में आयकर विभाग ने जालंधर में बजिंदर सिंह से जुड़े ठिकानों में छापेमारी की थी. बजिंदर पर एक आरोप भी ये लगा था कि उन्होंने एक शख्स से उसकी बेटी को कैंसर से ठीक कराने के लिए पैसों की मांग की थी.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








