
धर्मशाला में सरकारी इमारत पर खालिस्तानी नारे, वर्ल्ड कप को भी टारगेट करने की धमकी, बेंगलुरु तक अलर्ट
AajTak
धर्मशाला में सरकारी इमारत पर खालिस्तानी नारे ऐसे वक्त पर लिखे मिले, जब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को निशाना बनाने की धमकी दी जा रही है.
हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिखा पाए जाने और एक वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस अलर्ट पर आ गई है, जिसमें वर्ल्ड कप को निशाना बनाने और कनाडा में अलगाववादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का बदला लेने की धमकी दी गई है. धर्मशाला में खालिस्तानियों गतिविधियों को देखते हुए बेंगलुरु में चिन्नास्वामी स्टेडियम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
दरअसल, हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की इमारत की एक दीवार पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे मिले. पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है. कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने स्प्रे-पेंट से नारे लिखे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दीवार को दोबारा पेंट करवा दिया है. साथ ही आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि इसमें शामिल आरोपियों की पहचान की जा सके.
धर्मशाला में वर्ल्ड कप के 5 मैच
5 अक्टूबर से भारत में वर्ल्ड कप शुरू होने जा रहा है. हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में 5 मैच होने हैं. ऐसे में खालिस्तानी गतिविधियों को देखते हुए धर्मशाला पुलिस अलर्ट पर आ गई है. खालिस्तानी नारे लिखने वालों की गिरफ्तारी के लिए 8 सदस्यों की SIT का गठन किया गया है. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी नारे लिखने के बाद फोटो खींचते नजर आ रहे हैं.
धर्मशाला में सरकारी इमारत पर खालिस्तानी नारे ऐसे वक्त पर लिखे मिले, जब हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. इसमें खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की आवाज में अहमदाबाद में होने वाले वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को निशाना बनाने की धमकी दी जा रही है. इतना ही नहीं इसमें निज्जर की हत्या का बदला लेने और 'हिमाचल प्रदेश बनेगा खालिस्तान' की बात कही जा रही है. खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की इस साल जून में कनाडा के सरे में हत्या कर दी गई थी. कनाडा के पीएम ने निज्जर की हत्या में भारतीय एजेंट्स का हाथ बताया था. इसके बाद से दोनों देशों के बीच राजनयिक विवाद चल रहा है. बेंगलुरु में भी अलर्ट
धर्मशाला में प्रो खालिस्तानी नारों के बाद बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गई है. शहर भर के सभी होटलों में भी सुरक्षा बढ़ा दी गई. वर्ल्ड कप मैचों से पहले शहर के होटलों में सभी अनिवार्य जांच की जा रही है. (इनपुट- सगाय राज)

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.









