
धराली तबाही का रहस्य... क्या गर्म होते हिमालय में बादल फटने के पैटर्न बदल रहे हैं?
AajTak
धराली की आपदा ने हमें एक बार फिर चेतावनी दी है कि हिमालय जैसे संवेदनशील इलाकों में जलवायु परिवर्तन और मानवीय गलतियां मिलकर तबाही मचा रही हैं. बादल फटने का पैटर्न बदल रहा है. ऊंचे इलाकों में होने वाली ऐसी घटनाएं अब नीचे बसे गांवों को प्रभावित कर रही हैं. धराली की 54 करोड़ साल पुरानी ढीली मिट्टी और खड़ी ढलानें इसे और जोखिम में डालती हैं.
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में बसी धराली गांव में मंगलवार, 5 अगस्त 2025 को हुई भयानक मिट्टी और पानी की बाढ़ ने मौसम वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है. समुद्र तल से करीब 2,745 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव कुछ ही पलों में मलबे और पानी के सैलाब में डूब गया.
इस आपदा के वीडियो ने सबको झकझोर दिया, जिसमें तेजी से बहता मलबा और पानी गांव को तबाह करता दिख रहा है. शुरुआती सरकारी रिपोर्ट्स में इसे बादल फटने (क्लाउडबर्स्ट) की घटना बताया गया, जिसमें थोड़े समय में भारी बारिश (100 मिमी प्रति घंटे से ज्यादा) होती है.
ऐसी घटनाएं पहाड़ी इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन को जन्म देती हैं. लेकिन भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों ने इस दावे को गलत साबित कर दिया. IMD के मुताबिक, उस समय धराली के आसपास के किसी भी मौसम स्टेशन में बादल फटने की कोई गतिविधि दर्ज नहीं हुई.
यह भी पढ़ें: खिसकते पहाड़, आपदा और इंसानी गलतियां... 54 करोड़ साल पुरानी ढीली मिट्टी पर बसी है उत्तराखंड की हर्षिल घाटी!
इस विरोधाभास ने वैज्ञानिकों को सोच में डाल दिया है. कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि शायद 3,000 मीटर से ज्यादा ऊंचाई पर बादल फटा हो, जहां मौसम स्टेशन नहीं हैं. ऐसी ऊंचाई पर होने वाली बारिश नीचे की ओर बहकर भूस्खलन या मलबे का सैलाब ला सकती है, जैसा धराली में हुआ.
हिमालय में 3,000 मीटर से ऊपर बादल फटना क्यों है दुर्लभ?

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.






