
धराली गांव में कुदरत का कहर, एक दिन में छह बार आया था जलजला और बाढ़
AajTak
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त को कुदरत ने छह बार प्रहार किया. दोपहर 1:30 बजे पहली बार आई बाढ़ और जलजले ने गांव में तबाही मचाई. बार-बार आए जलजले से पुल, मोबाइल टावर और बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई. ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई और संपर्क पूरी तरह से टूट गया.
उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में 5 अगस्त का दिन लोगों के लिए काल साबित हुआ. सुबह सब कुछ शांत था और गांव के पास सोमेश्वर देवता के मंदिर में हारदूद मेले की पूजा चल रही थी. दोपहर करीब 1:30 बजे अचानक जलजला आया और बाढ़ की गर्जना करती आवाज ने पास के मुखवा गांव के लोगों को चौंका दिया. मुखवा के ग्रामीणों ने सीटियां बजाकर धराली के लोगों को चेताया.
कुछ लोग सतर्क हो गए लेकिन कई जलजले की चपेट में आ गए. यह प्रहार इतना खतरनाक था कि अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को बहा ले गया. इसके बाद दोपहर करीब 2:30 बजे फिर से बाढ़ का प्रकोप आया. खीर गंगा में उफान आ गया जिससे मुखवा को जोड़ने वाला पुल और मोबाइल टावर भी बह गए.
जलजला भयभीत हैं लोग
तीसरा, चौथा और पांचवां प्रहार दोपहर 3 से 4 बजे के बीच आया. गांव में फिर से अफरातफरी मच गई. छठा और आखिरी प्रहार शाम 6 बजे हुआ. इस दौरान ग्रामीण स्तब्ध रह गए. मोबाइल टावर गिर जाने से संचार व्यवस्था ठप हो गई और बिजली पूरी तरह बंद हो गई. किसी से भी संपर्क करना संभव नहीं रहा. ग्रामीण पूरी तरह से बाहरी दुनिया से कट गए.
(रिपोर्ट- ओमकार बहुगुणा)

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.









