
धरती पर आ चुके हैं एलियन्स, युद्ध के लिए रहें तैयार- टिकटॉकर का अजीब दावा
AajTak
हॉलीवुड फिल्म 'मैन फ्रॉम अर्थ' में एक शख्स दावा करता है कि वो हजारों साल से धरती पर है और वो गौतम बुद्ध से लेकर जीसस क्राइस्ट तक से मुलाकात कर चुका है. सोशल मीडिया के सहारे कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स भी कुछ इसी तरह की बातों के चलते ट्रेंड हो रहे हैं. एक ऐसे ही शख्स का कहना है कि एलियन्स धरती पर आ चुके हैं.
हॉलीवुड फिल्म 'मैन फ्रॉम अर्थ' में एक शख्स दावा करता है कि वो हजारों साल से धरती पर है और वो गौतम बुद्ध से लेकर जीसस क्राइस्ट तक से मुलाकात कर चुका है. सोशल मीडिया के सहारे कई कॉन्सपिरेसी थ्योरिस्ट्स भी कुछ इसी तरह की बातों के चलते ट्रेंड हो रहे हैं. एक ऐसे ही शख्स का कहना है कि एलियन्स धरती पर आ चुके हैं. (फोटो क्रेडिट: Aesthetictimewarper टिकटॉक) इस टिकटॉकर का दावा है कि वो साल 2714 से आया है और एक टाइम ट्रैवलर है. हालांकि अब तक इस शख्स ने अपना चेहरा अपने फॉलोअर्स को नहीं दिखाया है. इसने अपनी क्लिप में कहा कि ये सच है कि मैं एक रियल टाइम ट्रैवलर हूं और साल 2714 से आया हूं. 11 अगस्त को कुछ बेहद दिलचस्प होने वाला है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/spaceship) उसने आगे कहा कि हालांकि ये भी सच है कि आज के दिन की वजह से 4 सालों बाद धरती पर युद्ध छि़ड़ जाएगा. हालांकि कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस शख्स की बात को लेकर कहा कि घुमा-फिराकर बातें करने की जगह आखिर ये व्यक्ति Perseid उल्कापात (Perseid meteor shower) के बारे में बात क्यों नहीं कर रहा है. (फोटो क्रेडिट: Aesthetictimewarper टिकटॉक)
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










