
'धरती पर आऊंगा तो शादी करूंगा...', अंतरिक्ष यात्री बनकर महिला से ठगे 25 लाख!
AajTak
एक शख्स ने खुद को अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) बताकर बुजुर्ग महिला से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए. शख्स ने महिला को बताया की वो अभी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में काम कर रहा है. पृथ्वी पर लौटने के लिए उसे पैसों की जरूरत है. उसने महिला को शादी का झांसा दिया.
ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया. एक शख्स ने खुद को अंतरिक्ष यात्री बताकर बुजुर्ग महिला से करीब 25 लाख रुपये ऐंठ लिए. शख्स ने महिला को बताया की वो अभी इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में काम कर रहा है. पृथ्वी पर लौटने के लिए उसे पैसों की जरूरत है. शख्स ने 65 साल की महिला को शादी का झांसा दिया.
मामला जापान का है. TV Asahi की रिपोर्ट के मुताबिक, शिगा प्रान्त की रहने वाली एक महिला की इसी साल जून में फर्जी अंतरिक्ष यात्री (Astronaut) से इंस्टाग्राम पर मुलाकात हुई थी. महिला ने बताया कि उसकी प्रोफाइल में अंतरिक्ष की तस्वीरें थीं, जिसे देखकर उसे लगा कि वो सच में अंतरिक्ष स्टेशन (International Space Station) पर काम कर रहा है.
इंटाग्राम पर मिलने के बाद दोनों एक जापानी मैसेजिंग एप्प के जरिए बात करने लगे. कुछ हफ्ते बाद शख्स ने महिला से प्यार का इजहार किया और शादी के लिए प्रपोज कर दिया. उसने महिला से कहा कि वो उसके साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता है और जापान में ही सेटल होना चाहता है.
चार किस्तों में भेजे 24 लाख 63 हजार
इसी दौरान ठग महिला से पैसों की डिमांड करने लगा. उसने कहा कि पृथ्वी पर वापस आने और शादी करने के लिए उसे पैसों की जरुरत है. महिला उसके झांसे में आ गई और उसने ठग को पैसे भेज दिए. महिला ने चार किस्तों में कुल 24 लाख 63 हजार रुपये उसे भेज दिए.
लेकिन जब ठग और पैसों की मांग करने लगा तब महिला को शक हुआ. उसने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई. बाद में पता चला कि वो धोखाधड़ी का शिकार हुई है. फिलहाल, जापानी पुलिस इस घटना को 'Romance Scam' का केस मान कर मामले की जांच कर रही है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










