
धरती की ओर बढ़ रहा 'शैतान धूमकेतु', वैज्ञानिकों ने बताया अब क्या होगा?
AajTak
वैज्ञानिकों ने बताया है कि एक विशाल धूमकेतु धरती की ओर बढ़ रहा है. सींग जैसे दिखने के कारण, इसे 'शैतान धूमकेतु' कहा गया है और माना जा रहा है कि यह गैस और धूल से बना है. धूमकेतु का उचित नाम 12पी/पोंस-ब्रूक्स है.
यूनिवर्स यानी ब्रह्मांड एक ऐसी जगह है जो रहस्यों से भरी हुई है. इसके बारे में बहुत कुछ जानने का बावजूद बहुत कुछ ऐसा है जिससे वैज्ञानिक अभी भी अंजान हैं. यूनिवर्स में कभी प्रकृति के खूबसूरती देखने को मिलती है तो कभी उसका विकराल रूप. धरती के विनाश को लेकर भी आए दिन नई- नई थ्योरी और तारीखें तक सामने आती हैं. ताजा जानकारी भी कुछ इसी तरह से डराने वाली है. दरअसल, वैज्ञानिकों ने बताया है कि एक विशाल कॉमेट यानी धूमकेतु पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है.
कल्पना कीजिए कि क्या होगा जब कोई विशाल धूमकेतू धरती से आ टकराए. इसका प्रभाव विशाल क्षेत्रों को नष्ट कर सकता है, शहरों, देशों या यहां तक कि पूरी मानव जाति को भी पूर्ण विनाश के खतरे में डाल सकता है.
माउंट एवरेस्ट से भी बड़ा 'शैतान धूमकेतु'
जानकारी के अनुसार ये धूमकेतु इतना बड़ा है कि माउंट एवरेस्ट भी इसके आगे छोटा है. वैज्ञानिकों के अनुसार, सींग जैसे दिखने के कारण, इसे "शैतान धूमकेतु" कहा गया है और माना जा रहा है कि यह गैस और धूल से बना है. लाइव साइंस की रिपोर्ट के अनुसार, धूमकेतु का उचित नाम 12पी/पोंस-ब्रूक्स है, और अब इसके विशिष्ट सींग गायब हो गए हैं और एक रहस्यमय "छाया" के साथ एक दुर्लभ हरे रंग में बदल गए हैं.
एक ठंडा ज्वालामुखी है ये
ऐसा 10.5 मील चौड़े धूमकेतु के क्रायोवोल्केनिक होने के कारण है, जिसका अर्थ है कि यह एक ठंडा ज्वालामुखी है और इसके न्यूक्यीयस में दबाव बनने के कारण इसका शेल फट गया है. यह देखते हुए कि यह दुनिया के सबसे ऊंचे पर्वत से भी बड़ा है, अगर यह सीधे पृथ्वी की ओर बढ़ रहा होता तो यह काफी चिंताजनक होता. लेकिन डरें नहीं क्योंकि हमें अभी तबाही के लिए तैयार नहीं होना है क्योंकि धूमकेतु हमारी धरती से से सूर्य से पृथ्वी की दूरी से डेढ़ गुना दूर है. नासा ने भी हमें आश्वस्त किया है कि 'शैतान धूमकेतु' के पृथ्वी से टकराने को लेकर चिंतित होने की कोई जरूरत नहीं है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










