
धरती का पाताललोक... पृथ्वी का वो निचला इलाका जहां बहती है एसिड की नदियां, हवा है जहरीली
AajTak
यह धरती का पांचवा सबसे नीचला प्वाइंट है. इसे'नरक का प्रवेश द्वार', 'पाताललोक', 'नर्क' और 'धरती का एलियन हिस्सा' भी कहा जाता है. यह पृथ्वी पर सबसे अजीब जगहों में से एक है. यहां बड़े-बड़े एसिड के तालाब, झरने और नदियां बहती हैं और हवा में सल्फर और क्लोरिन जैसी जहरीली गैस घुली हुई है.
पृथ्वी पर एक ऐसी जगह है, जिसे धरती का पाताललोक या नर्क भी कहा जाता है. क्योंकि यह पृथ्वी के नीचले इलाकों में एक है. वैसे तो इससे भी ज्यादा डिपेस्ट प्वाइंट धरती पर मौजूद हैं, लेकिन यहां के खतरनाक वातावरण की वजह से इसे पाताललोक या नर्क की संज्ञा दी जाती है.
ये जगह कितनी खतरनाक होगी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि यहां एसिड की नदियां बहती है. जगह-जगह खौलते गर्म पानी के तालाब हैं, जिनमें कई तरह के प्राकृतिक केमिकल होते हैं और इनसे जहरीला धुआं उठता रहता है. यहां का टेम्प्रेचर कभी 45 डिग्री से नीचे नहीं आता. पृथ्वी पर के सबसे खतरनाक स्थानों में से ये एक है. इसका नाम है डानाकिल डिप्रेशन.
बहती है एसिड की नदियां और हवा में घुली है जहरीली गैस डनाकिल डिप्रेशन अफ्रीका के इथोपिया में स्थित है. यह धरती का पांचवा सबसे नीचला प्वाइंट है. इसे'नरक का प्रवेश द्वार', 'पाताललोक', 'नर्क' और 'धरती का एलियन हिस्सा' भी कहा जाता है. यह पृथ्वी पर सबसे अजीब जगहों में से एक है. यहां के सक्रिय ज्वालामुखी और इसके आसपास फैले सल्फ्यूरिक एसिड के तालाब लगातार जहरीली गैसों, गर्म तरल पदार्थ और जहरीली गर्म हवा का उत्सर्जन करते हैं. इस वजह से पूरा वातावरण विषाक्त हो जाता है. इस वजह से यहां बड़े-बड़े एसिड के तालाब, झरने और नदियां मौजूद हैं और हवा में सल्फर और क्लोरिन जैसी जहरीली गैस घुली हुई है.
समुद्र से 125 मीटर है नीचे हॉर्न ऑफ अफ्रीका के मध्य में स्थित डानाकिल डिप्रेशन दुनिया के सबसे दूरस्थ, दुर्गम और कम-अध्ययन वाला स्थान है. यह उत्तर-पश्चिमी इथियोपिया में एक सक्रिय ज्वालामुखियों वाला इलाका है जो समुद्र तल से 125 मीटर नीचे स्थित है, जो इरिट्रिया की सीमा के करीब है.
यहां शायद ही कभी बारिश होती है यहां का खतरनाक वातावरण और अजीबोगरीब परिदृश्य की वजह से ये जगह किसी एलियन ग्रह या साइ-फाई फिल्म के दृश्य की तरह दिखता है. यहां तापमान नियमित रूप से 45C (113F) तक पहुंच जाता है. यहां शायद ही कभी बारिश होती है. वहीं ज्वालामुखी और आसपास के क्षेत्र से पिघले हुए मैग्मा समुद्र क्रस्ट की सतह के ठीक नीचे बहते रहते हैं.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










