
धमाके का ऐसा खौफ, दिल्ली में फटा बस का टायर तो लोगों को लगा हो गया बम ब्लास्ट
AajTak
दिल्ली के महिपालपुर में गुरुवार सुबह तेज धमाके जैसी आवाज़ से स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई. लाल किले के पास धमाके के बाद बढ़ी सतर्कता के बीच इस आवाज़ ने पुलिस और फायर विभाग को सक्रिय कर दिया. मौके पर पहुंची टीमों ने पूरे इलाके की जांच की और पाया कि यह आवाज़ दरअसल एक DTC बस के फटे टायर की थी. जांच के बाद स्थिति सामान्य घोषित कर दी गई.
दिल्ली में लाल किले के पास हुए उच्च तीव्रता वाले धमाके के बाद राजधानी पहले से ही अलर्ट मोड पर है. इसी बीच गुरुवार सुबह दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर इलाके में एक तेज धमाके जैसी आवाज़ सुनाई दी, जिससे स्थानीय लोग दहशत में आ गए. घटना सुबह करीब 9:19 बजे की बताई जा रही है, जिसके चलते तुरंत ही सुरक्षा और दमकल विभाग हरकत में आ गए.
टायर फटा तो लोगों को लगा हो गया धमाका
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली फायर सर्विस को एक कॉल मिली जिसमें बताया गया कि महिपालपुर के रैडिसन होटल के पास तेज धमाके की आवाज़ सुनाई दी है. सूचना मिलते ही विभाग ने तीन दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा. आसपास के इलाकों को घेरकर जांच शुरू की गई, लेकिन प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु, आग या विस्फोट का कोई निशान नहीं मिला.
दक्षिण-पश्चिम जिले के पुलिस उपायुक्त (DCP) अमित गोयल ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति से संपर्क किया गया. उसने बताया कि वह गुरुग्राम की ओर जा रहा था जब उसने तेज धमाके जैसी आवाज़ सुनी. पुलिस टीमों ने इलाके की गहन जांच की और किसी भी तरह के विस्फोट की पुष्टि नहीं हुई.
लोगों ने डर से पुलिस और फायर ब्रिगेड को कर दिया फोन
स्थानीय पूछताछ के दौरान एक सुरक्षा गार्ड ने अधिकारियों को जानकारी दी कि धौला कुआं की दिशा में जा रही एक DTC बस के पिछले टायर में अचानक ब्लास्ट हुआ था, और उसी आवाज़ को लोगों ने धमाका समझ लिया. टायर फटने की आवाज़ इतनी तेज थी कि दूर-दराज तक लोगों ने इसे धमाका मान लिया और गफलत में प्रशासन को कॉल कर दी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












