
धमकी तो ठीक... लेकिन क्या सीधी जंग में इजरायल से जीत पाएगा लेबनान? जानिए मिलिट्री ताकत
AajTak
पेजर और वॉकी-टॉकी अटैक के बाद हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरूल्लाह ने इजरायल को भारी कीमत चुकाने की धमकी दी. इसके बाद इजरायल ने तुरंत रिएक्ट किया. हिजबुल्लाह के 1000 रॉकेट लॉन्चर्स बर्बाद कर डाले. दक्षिणी लेबनान में 70 से ज्यादा एयरस्ट्राइक किए गए.आइए जानते हैं कि लेबनान और इजरायल की मिलिट्री ताकत कितनी है...
पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट्स के बाद हिजबुल्लाह को तगड़ा झटका लगा. उसके लड़ाकों के मन में डर बैठ गया. तब हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरूल्लाह ने इजरायल को भारी कीमत चुकाने की धमकी दी. हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में 1000 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स को दागने के लिए तैयार बैठा था. लेकिन ठीक उससे पहले इजरायल का घातक रिएक्शन आया. इजरायली एयरफोर्स ने एयरस्ट्राइक शुरू किया.
जैसे को तैसा वाली कंडिशन लेबनान और इजरायल में रोज है. लेकिन पिछले 11 महीने से चल रही जंग में ये इजरायल का सबसे घातक हवाई हमला था. एक साथ 70 से ज्यादा जगहों पर फाइटर जेट्स से हमला किया गया. हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइलें और बम गिराए गए. नसरूल्लाह ने कहा था कि इजरायल ने बेहद खतरनाक और दर्द भरा दिन दिखाया है. उसने जंग के सारे नियम तोड़े हैं. अब इजरायल की बारी है.
यह भी पढ़ें: जंग के बीच परमाणु परीक्षण करने की तैयारी में पुतिन, रूसी साइंटिस्ट ने सीक्रेट प्लान का किया खुलासा
नसरूल्लाह ने धमकी दी थी कि न मैं समय बताऊंगा, न तरीका न ही जगह. इजरायल को इन हमलों की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी. इन हमलों से हिजबुल्लाह के लड़ाके डरने वाले नहीं हैं. हम अपनी मुहिम जारी रखेंगे. इसके बाद इजरायल ने कोई कसर नहीं छोड़ी. फाइटर जेट्स को सक्रैंबल किया और लेबनान की धरती पर आग बरसा दी.
अगर ये दोनों देश आमने-सामने की सीधी जंग में शामिल हों तो क्या होगा?

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








