
धनबाद में होते-होते बचा दुमका कांड, दो नाबालिग लड़कियों के कमरे में पेट्रोल लेकर घुसा सिरफिरा युवक
AajTak
झारखंड के धनबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक सिरफिरा युवक दो नाबालिग बहनों के कमरे में पेट्रोल लेकर घुस गया. लड़कियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी. शोर होने पर अन्य लोग जाग गए, इस पर आरोपी भाग गया. पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है.
धनबाद कोयलांचल के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में दुमका जैसा कांड होते-होते बच गया. कुरवा गांव में दो नाबालिक बहनें सो रहीं थीं. तभी अचानक कमरे में एक सिरफिरा पेट्रोल लेकर घुस गया. आरोपी ने लड़कियों के साथ मारपीट कर पेट्रोल से जलाने की धमकी दी.
लड़कियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. इस पर घर के लोग जाग गए. इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकला. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. मगर, अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है.
लड़कियों के परिजनों ने बताया, "दोनों बहनें रात में घर में सोई हुई थीं. घर की बाउंड्री को लांघकर एक लड़का दोनों के कमरे में चला गया. कमरे का दरवाजा टूटा हुआ है. जब दोनों बहनों ने लड़के को देखा तो विरोध किया. इस पर सिरफिरे युवक ने दोनों से मारपीट की और गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की."
लड़कियों के शोर मचाने पर भागा आरोपी इसके बाद युवक दोनों लड़कियों को पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने धमकी देने लगा. इस दौरान लड़कियों ने शोर मचा दिया, जिससे घर के अन्य लोग जाग गए. इसके बाद सिरफिरा युवक वहां से भाग गया और पेट्रोल वहीं छोड़ गया.
पेट्रोल की बोतल लेकर पीड़िता गोविंदपुर थाने पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की. इस बीच मामले को रफा-दफा करने के लिए गांव में कई बार पंचायत की गई.
पंचायत में आरोपी युवक पर पांच हजार का जुर्माना लगाया गया, जिसे आरोपी चुकाने को तैयार हो गया. पीड़िता के परिजन ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की, तो पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की. पीड़ितों ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









