
धनबाद में युवक का शव मिलने से सनसनी, मौत से पहले बनाया था वीडियो
AajTak
धनबाद के झरिया इलाके में झाड़ियों से युवक का शव मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, मृतक ने मौत से पहले एक वीडियो भी वायरल किया था, जिसमें वह खुदकुशी की बात कहता दिख रहा है. हालांकि परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं और झरिया की ही एक युवती और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं प्रेम प्रसंग, धमकी और लोकेशन ट्रेस की जांच में जुटी है.
धनबाद के झरिया में शनिवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. घनुवाडीह क्षेत्र के पांडेबेड़ा के पास झाड़ियों से एक युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है.
लव अफेयर में युवक की हत्या ?
मृतक की पहचान बोकारो निवासी 22 साल के तुषार सिंह के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार झरिया की एक युवती से प्रेम संबंध की बात सामने आई है. इसी प्रेम प्रसंग के इर्द-गिर्द पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है. ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत हत्या है या आत्महत्या.
तुषार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें वह खुदकुशी की बात कहते हुए दिखाई दे रहा है. हालांकि परिजनों ने इस वीडियो को दबाव में बनाया गया बताया है और साफ कहा है कि यह सुनियोजित हत्या है. तुषार के मामा गिरधारी सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को तुषार ओडिशा में काम पर जाने के लिए चंद्रपुरा स्टेशन निकला था, लेकिन वह वहां पहुंच ही नहीं पाया.
जब ओडिशा में संपर्क नहीं हो पाया तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की. चंद्रपुरा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए. इसके बाद तुषार का मोबाइल लोकेशन लोदना क्षेत्र में ट्रेस हुआ. लोकेशन के आधार पर परिजन पांडेबेड़ा पहुंचे, जहां झाड़ियों में उसका शव पड़ा मिला.
परिवार का आरोप, लड़की के परिजनों ने दी थी धमकी

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.







