
धनबाद में चिपको आंदोलन पार्ट-2! लोग पेड़ों से चिपककर कटाई का रोक रहे विरोध, जानिए क्या है पूरा मामला?
AajTak
धनबाद में मंगलवार को माइनिंग के लिए बीसीसीएल की आउटसोर्स कंपनी जब पेड़ काटने पहुंची तो उन्हें पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस वरोध की वजह से मंगलवार को सैकड़ो पेड़ कटने से बच गए.
झारखंड के धनबाद में पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के विरोध में यहां लोग चिपको आंदोलन का रास्ता अपनाए हुए हैं. अब पेड़ों की कटाई का खुलकर विरोध होने लगा है. पर्यावरण प्रेमी खुलकर पेड़ों की कटाई के खिलाफ सामने आए हैं.
धनबाद में मंगलवार को माइनिंग के लिए बीसीसीएल की आउटसोर्स कंपनी जब पेड़ काटने पहुंची तो उन्हें पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति और स्थानीय लोगों के भारी विरोध का सामना करना पड़ा. इस वरोध की वजह से मंगलवार को सैकड़ो पेड़ कटने से बच गए.
यहां पेड़ों से चिपककर स्थानीय लोगों ने पेड़ नहीं काटने की गुजारिश की. इसके बाद आउटसोर्सिंग पैच चालू करने के लिए पेड़ काटने के लिए पुटकी पहुंचे पीबी एरिया के गोपालीचक कोलियरी प्रबंधन को लौटना पड़ा.
इस मामले पर पर्यावरण एक्टिविस्ट शशिभूषण ओझा मुकुल ने बताया कि कभी हाईवे के नाम पर तो कभी माइनिंग के नाम पर तो कभी किसी अन्य तरीके से पेड़ों की अंधाधुंध कटाई का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा. पेड़ सांस लेने के साथ बहुत सारी चीजों के लिए जरूरी हैं.ऐसे में धनबाद के स्थानीय लोग और पर्यावरण कार्यकर्ताओं की कोशिश वाकई काबिलेतारीफ है.
धनबाद में पर्यावरण बचाओ संघर्ष समिति मोर्चा के सदस्यों के अलावा महिला,पुरुष और युवाओं ने मंगलवार को पेड़ काटने पहुंचे अधिकारियों के सामने जमकर प्रदर्शन कर पेड़ों को काटने काटे जाने का विरोध किया. प्रबंधन ने आउटसोर्सिंग पैच के दायरे में आए पेड़ों को काटने की घोषणा की थी. लेकिन कड़े विरोध को देखते हुए उसे स्थगित कर दिया. पीसीसीएफ का कहना है कि जितने पेड़ काटे जाएंगे, उसके दस गुना पेड़ लगाने होंगे. उसकी देखरेख की जिम्मेदारी भी उसी संस्था की होती है,जो पेड़ काटती है.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









