
धनतेरस से पहले RUSH... दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में हर तरफ दिखा जाम ही जाम
AajTak
धनतेरस और दिवाली की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम की सड़कों पर जबरदस्त भीड़ रही. बाजारों के आसपास वाहनों की दो से तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं. कई इलाकों में ट्रैफिक रेंगता हुआ नजर आया. गुरुग्राम के IFFCO Chowk , दिल्ली के आईटीओ, मोलचंद फ्लाईओवर और चाणक्यपुरी में भारी जाम लगा.
दिवाली और धनतेरस की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली. सुबह से ही बाजारों के आसपास का माहौल ऐसा रहा कि हर तरफ सिर्फ गाड़ियों की लंबी कतारें दिखीं. दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में कई जगहों पर ट्रैफिक बुरी तरह जाम रहा.
गुरुग्राम के आईएफएफसीओ चौक पर शाम होते-होते हालात और बिगड़ गए. सड़कों पर गाड़ियों की दो से तीन किलोमीटर लंबी लाइनें लग गईं. पुलिसकर्मियों ने ट्रैफिक को संभालने की कोशिश की, लेकिन भीड़ लगातार बढ़ती रही.
#WATCH | Heavy traffic congestion at IFFCO Chowk in Gurugram as Diwali season is in full swing in Delhi NCR. pic.twitter.com/KmrJSZOgcc
दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर ट्रैफिक जाम
दिल्ली के चाणक्यपुरी, आईटीओ और मोलचंद फ्लाईओवर पर भी वाहन रेंगते हुए नजर आए. शाम के समय ऑफिस खत्म होने और त्योहार की खरीदारी करने निकले लोगों की वजह से कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी रही. दिल्ली के मध्य, दक्षिण, पूर्व, उत्तर-पश्चिम, बाहरी और उत्तरी बाहरी इलाकों में शुक्रवार को सबसे ज्यादा यातायात का दबाव देखने को मिला. कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं और लोगों को कुछ किलोमीटर का सफर तय करने में घंटों का समय लग गया.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









