
धनतेरस पर दिल्ली-NCR में भीषण ट्रैफिक जाम, नोएडा से लेकर गुरुग्राम तक रेंगती दिखी गाड़ियां
AajTak
ट्रैफिक पुलिस सभी शहरों में मुस्तैद रही और कई जगह जाम खुलवाने के प्रयास किए, मगर भीड़ के आगे व्यवस्थाएं कमजोर पड़ीं. लोगों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और मेट्रो या सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें.
धनतेरस के दिन दिल्ली-एनसीआर की सड़कों पर त्योहार की रौनक के साथ-साथ भीषण ट्रैफिक जाम का आलम देखने को मिला. शाम ढलते ही नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम की मुख्य सड़कों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं. बाजारों में खरीदारी की भीड़ और ऑफिस से लौटते लोगों के कारण सड़कें रेंगती नजर आईं.
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर दोपहर बाद से ही वाहनों की रफ्तार थम गई. सेक्टर-62 से सेक्टर-52 और सिटी सेंटर की ओर जाने वाले रास्तों पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. सेक्टर-94 से लेकर सेक्टर-142 तक गाड़ियां रेंग-रेंग कर चलीं.
सेक्टर-62 से सेक्टर-52 की ओर जाने वाले रोड पर भी जाम जैसी स्थिति बनी रही. वहीं, सेक्टर-52 से नोएडा सिटी सेंटर की तरफ बढ़ना लोगों के लिए मुश्किल हो गया. लगातार बजते हॉर्न, धुएं और भीड़ के बीच वाहन रेंगते हुए आगे बढ़ते दिखे.
शहर की मेन मार्केट्स में भी जाम
धनतेरस के कारण बाजारों में रौनक चरम पर रही. सोने-चांदी की दुकानों, मॉल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के बाहर गाड़ियों की पार्किंग फुल हो गई. सेक्टर-18, अट्टा मार्केट और ग्रैंड वेनिस मॉल जैसे इलाकों में पैदल चलना भी मुश्किल हो गया.
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, “धनतेरस और दिवाली के बीच हर साल ऐसा दबाव देखने को मिलता है. इस बार भी लोगों की खरीदारी और त्योहार की वजह से सड़कों पर वाहनों की संख्या सामान्य दिनों से लगभग दोगुनी रही.”

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










