
धनतेरस के मौके पर Anand Mahindra ने बताया, सोना-चांदी नहीं, असली धन क्या है?
AajTak
धनतेरस के शुभ अवसर पर क्या केवल सोना-चांदी खरीदने से धन का आगमन होता है? महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने इस मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने धनतेरस का सही अर्थ बताया है.
दिवाली (Diwali) और धनतेरस (Dhanteras) के मौके पर सोना-चांदी (Gold-Silver) खरीदते हैं, क्योंकि भारतीय परंपरा में इसे शुभ माना जाता है. कहा जाता है कि धनतरेस के शुभ अवसर पर सोना-चांदी खरीदने से लक्ष्मी का आगमन होता है, और घर में खुशहाली आती है.
भारत में धनतेरस के मौके पर ज्वैलरी शॉप (Jewellery Shops) पर भारी भीड़ उमड़ती है, खासकर महिलाएं गोल्ड ज्वैलरी या फिर सोने-चांदी के सिक्के खरीदती हैं. वैसे सोने-चांदी में निवेश को हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर देखा जाता है. इस बार धनतेरस पर भी भारी मात्रा में सोने-चांदी की बिक्री का अनुमान है.
लेकिन क्या केवल सोना-चांदी खरीदने से धन बढ़ता है और घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है? महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने धनतेरस के मौके पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बड़ा संदेश दिया है.
आपके घर में.. धन की बरसात हो संकटों का नाश हो शान्ति का वास हो लेकिन हमें यह भी सोचना चाहिए कि धन का सही अर्थ क्या है। सिर्फ सोना या चांदी ही नहीं बल्कि मन की शांति, सभी के लिए सद्भावना और दूसरों की सेवा करना। यही है असली सोना-चाँदी।धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ!#dhanteras pic.twitter.com/DW0jp6Lhmd
आनंद महिंद्रा धनतेरस के मौके पर शनिवार को एक ट्वीट करते हुए कहा कि इस मौके पर 'सभी के घर में धन की बरसात हो, संकटों का नाश हो और शान्ति का वास हो.' लेकिन साथ ही उन्होंने धन का सही अर्थ भी बताया है. उन्होंने कहा कि लोगों को सही में धन क्या है, उसके बारे में सोचना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









