
धनंजय सिंह BJP के सपोर्ट में, राजा भैया न्यूट्रल...यूपी-बिहार का कौन बाहुबली किस खेमे में?
AajTak
यूपी के दो बाहुबलियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है. धनंजय सिंह ने बीजेपी के समर्थन का ऐलान कर दिया है तो वहीं राजा भैया ने कहा है कि हम किसी पार्टी का समर्थन नहीं करेंगे. यूपी-बिहार का कौन बाहुबली किस खेमे में है?
पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने अपना उम्मीदवार घोषित किया था. श्रीकला ने पर्चा भी दाखिल कर दिया था लेकिन ऐन वक्त पर बसपा ने उम्मीदवार बदल दिया. नामांकन के अंतिम दिन मायावती की अगुवाई वाली पार्टी ने निवर्तमान सांसद श्याम सिंह यादव को टिकट देने का ऐलान कर दिया. पर्चा दाखिले के बाद टिकट कटने से खफा धनंजय सिंह ने अपने अगले कदम का ऐलान कर दिया है. धनंजय ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में हम सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उम्मीदवार का समर्थन करेंगे.
धनंजय सिंह ने बीजेपी के समर्थन का ऐलान कर दिया है तो वहीं प्रतापगढ़ के कुंडा से विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया न्यूट्रल हो गए हैं. राजा भैया ने ऐलान कर दिया है कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव में किसी भी दल का समर्थन नहीं करेगी. राजा भैया की गृह मंत्री अमित शाह से बेंगलुरु में हुई मुलाकात के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी को सपोर्ट कर सकते हैं. राजा भैया ने अब अपने प्रभाव वाली सीटों पर योग्य उम्मीदवार को वोट करने की अपील कर दी है और साफ कहा है कि बीजेपी, सपा, बसपा ने उनसे समर्थन मांगा था लेकिन उनकी पार्टी किसी का भी समर्थन नहीं करेगी.
अपने-अपने इलाके की सियासत में मजबूत प्रभाव रखने वाले यूपी के इन दो बाहुबलियों के रुख के बाद चर्चा यूपी-बिहार की सियासत में सक्रिय रहे या मजबूत दखल रखने वाले अन्य बाहुबलियों की भी होने लगी है. धनंजय बीजेपी के सपोर्ट में आ गए हैं. राजा भैया न्यूट्रल हो गए हैं. ऐसे में बात इसे लेकर भी हो रही है कि यूपी-बिहार का कौन बाहुबली किस खेमे में है?
विजय मिश्रा
पूर्व विधायक विजय मिश्रा भदोही के रहने वाले हैं. भदोही के साथ ही मिर्जापुर और आसपास के जिलों में भी बाहुबली विजय का अच्छा रसूख रहा है. विजय मिश्रा फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं. लोकसभा चुनाव में किसी के समर्थन या विरोध का ऐलान उनकी ओर से नहीं किया गया है.
बृजेश सिंह

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









