
'दो हमलावर थे, सोते हुए जवानों पर बरसाईं गोलियां', चश्मदीदों ने बताई बठिंडा मिलिट्री स्टेशन पर हमले की कहानी
AajTak
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में हुई फायरिंग में चार जवानों की मौत हो चुकी है. चश्मदीदों के मुताबिक दो हमलावरों ने इस हमले को अंजाम दिया. अभी के लिए पुलिस ने दो अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.
पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में हुई फायरिंग ने जमीन पर तनाव को काफी बढ़ा दिया है. इस हमले में क्योंकि चार जवानों की मौत भी हो गई है, ऐसे में विवाद ज्यादा बढ़ गया है. अभी तक माना जा रहा था कि एक हमलावर ने सिविल ड्रेस में आ इस हमले को अंजाम दिया. लेकिन मौके पर मौजूद चश्मदीदों ने अलग ही कहानी बयां की है. बताया गया है कि एक नहीं दो हमलावर थे जिन्होंने जवानों पर गोलियां बरसाईं. बड़ी बात ये रही जिस समय जवान सो रहे थे, तब हमला किया गया.
कब हुआ हमला, कैसे किया गया?
जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब के बठिंडा मिलिट्री स्टेशन की मेस में बुधवार तड़के 4.35 में फायरिंग हुई. शूटर अंधेरे का फायदा उठाकर फायरिंग वाली जगह से भागने में कामयाब रहे. जिन जवानों की इस हमले में मौत हुई वो 80 मीडियम रेजिमेंट के थे. वैसे इस हमले को आतंकी कनेक्शन नहीं दिया जा रहा है.
वो चोरी जिससे जोड़ा जा रहा कनेक्शन
पंजाब पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, ये जवानों के आपसी विवाद का भी मामला हो सकता है. वैसे इस हमले को एक चोरी से भी जोड़ा जा रहा है. असल में मिलिट्री स्टेशन पर फायरिंग से कुछ दिन पहले एक इंसास राइफल और 28 राउंड कारतूस गायब हो गए थे. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में उसी राइफल का इस्तेमाल हो सकता है. सुरक्षाबल इस एंगल से भी जांच में जुटे हैं. वहीं इस समय दो अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की है.
एफआईआर रिर्पोट के मुताबिक़ चार जवान सागर ,कमलेश ,संतोष और योगेश की इस हमले में मौत हुई है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अपने चेहरे ढके हुए थे और राइफल के अलावा कुल्हाड़ी से भी वार किया. वैसे इस समय घटना के बाद जो हथियार बरामद किए गए हैं, उनकी फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी.

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









