
दो से ज्यादा बच्चे पर सरकारी नौकरी नहीं, चुनाव लड़ने पर भी रोक... जानें- अब क्यों शुरू हुई 'टू-चाइल्ड पॉलिसी' पर चर्चा
AajTak
बॉम्बे हाईकोर्ट ने मृत पुलिसकर्मी के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति पर नहीं रखने के फैसले को सही ठहराया है. मामला महाराष्ट्र का है जहां, ट्रिब्यूनल ने मृतक के दो से ज्यादा बच्चे होने पर बेटे को अनुकंपा नियुक्ति पर न रखने का फैसला सुनाया था. बाद में हाईकोर्ट ने भी इस फैसले को बरकरार रखा है. ऐसे में जानते हैं कि किन-किन राज्यों में दो से ज्यादा बच्चे होने पर सरकारी नौकरी या चुनाव लड़ने पर रोक लग जाती है.
बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में मृत पुलिसकर्मी के बेटे को अनुकंपा नियुक्ति के दावे को खारिज कर दिया है. हाईकोर्ट ने ये दावा इसलिए खारिज कर दिया, क्योंकि मृत पुलिसकर्मी के दो से ज्यादा बच्चे थे.
जस्टिस एएस चंदूरकर और जस्टिस राजेश एस पाटिल की बेंच ने ये फैसला दिया है. याचिकाकर्ता ने महाराष्ट्र एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल के फैसले को चुनौती दी थी.
क्या था मामला?
बॉम्बे हाईकोर्ट में ये याचिका विद्या अहिरे ने दाखिल की थी. 11 फरवरी 2013 को उनके पति की मौत हो गई थी. पति की मौत के बाद उन्होंने अपने बेटे मनीष को अनुकंपा नियुक्ति देने की मांग की थी.
हालांकि, 11 जनवरी 2019 को महाराष्ट्र एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल ने उनकी मांग को इस आधार पर खारिज कर दिया था कि उनके परिवार में दो से ज्यादा बच्चे थे. ट्रिब्यूनल ने फैसले में 28 मार्च 2001 को जारी गवर्नमेंट रिजॉल्यूशन का हवाला दिया था.
दिसंबर 2001 में जारी गवर्नमेंट रिजॉल्यूशन में कहा गया था कि तीसरे बच्चे का जन्म होने पर परिवार के किसी भी व्यक्ति को अनुकंपा नियुक्ति नहीं दी जा सकती.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.









