
दो शहर...बदले हुए नाम और 24 साल तक रहा फरार, पकड़ा गया साथी की हत्या करने वाला शख्स
AajTak
एक पुरानी कहावत है कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. अपराध करने वाला अपराधी कितना ही शातिर क्यों न हो, वह कानून की पकड़ से बच नहीं सकता है. ऐसा ही मामला गुजरात के सूरत से सामने आया है. 24 सालों से फरार हत्या के आरोपी को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है.
गुजरात की सूरत पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को 24 साल बाद गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि शायद आरोपी अभी भी नहीं पकड़ा जाता. मगर, उसने मोबाइल इस्तेमाल करने के लिए उसे ऑन किया था. उसकी लोकेशन हमें मिली और आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस ने बताया कि पांडेसरा पुलिस थाना क्षेत्र के राधिका डाइंग कपड़ा मिल में 24 साल पहले राजू बलराम और कैलाश उर्फ कालिया केवट काम करता था. दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था. 15 सितंबर 1999 को इस झगड़े में बीच-बचाव करने साथी कर्मचारी विपिन माधव मिश्रा आया.
पुलिस ने बताया कि विपिन ने कैलाश को समझाने का प्रयास किया था, लेकिन कैलाश ने विपिन मिश्रा पर लकड़ी का फटका से हमला कर दिया. गंभीर घायल विपिन की मौत हो गई थी. विपिन की हत्या करने के बाद आरोपी सूरत से भाग निकला था. तभी से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हई थी.
आरोपी मध्य प्रदेश के रीवा बेचने लगा मछली
सूरत पुलिस के मुताबिक, आरोपी सूरत से भागकर एमपी के रीवा जिले में आ गया था. यहां पर पहचान छुपानकर दुलहारा गांव में मछली बेचना शुरू कर दिया था. उसकी तलाश जारी थी. इसी दौरान कैलाश के रीवा में होने की जानकारी मिली. पुलिस टीम उसे पकड़ने के लिए दुलहारा गांव की मछली मार्केट पहुंची. मगर, आरोपी वहां पर नहीं मिला. वहां मौजूद लोगों से कैलाश का मोबाइल नंबर मिल गया था.
24 साल बाद मोबाइल नंबर से पकड़ा गया आरोपी

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







