
दो महीने में तबाह हो गया पूरा परिवार... छत पर रखे नीले ड्रम में लाश, 8 साल के बेटे ने खोल दिया कत्ल का राज
AajTak
अब राजस्थान के अलवर में भी नीले ड्रम से लाश निकली है. मरने वाला हंसराज उर्फ सूरज था. उसकी पत्नी सुनीता ने अपने प्रेमी मकान मालिक जितेंद्र के साथ मिलकर इस खौफनाक हत्याकांड को अंजाम दिया है. इस खूनी साजिश का खुलासा खुद हंसराज के मासूम बेटे ने पुलिस के सामने किया है.
Alwar Blue Drum Murder Case: राजस्थान के अलवर में एक नीले ड्रम ने जब लाश उगली तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. लेकिन इस कत्ल की खौफनाक कहानी किसी चश्मदीद या आरोपियों ने नहीं बल्कि बेरहमी से कत्ल किए शख्स के 8 साल के मासूम बेटे ने खुद पुलिस को सुनाई. उसने बताया कि कैसे उसकी मां सुनीता ने मकान मालिक जितेंद्र के साथ मिलकर उसके पिता हंसराज को मौत के घाट उतार दिया. बच्चे की गवाही ने इस गुनाह की सारी परतें खोलकर रख दीं और सच सामने आ गया. सच कहें तो अलवर की सुनीता मेरठ की मुस्कान से भी ज्यादा खौफनाक निकली.
नीले ड्रम से निकली लाशराजस्थान के अलवर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नीले ड्रम से 35 वर्षीय हंसराज उर्फ सूरज की लाश बरामद हुई. लाश पर नमक डाला गया था ताकि वह जल्दी गल जाए. पुलिस को जब गंध की शिकायत मिली तो मौके पर पहुंचकर ड्रम खोला गया. अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया. नीले ड्रम के अंदर कपड़ों में लिपटी एक लाश मौजूद थी.
मासूम बेटे ने बताई मां की करतूत इस हत्याकांड का सबसे बड़ा गवाह हंसराज का आठ साल का बेटा हर्षल बना. उसी ने इस पूरे हत्याकांड का खुलासा किया है. उस मासूम ने खुद पुलिस को बताया कि उसकी मां सुनीता और मकान मालिक जितेंद्र अंकल ने मिलकर उसके पिता को मौत के घाट उतार दिया. बच्चे ने कहा कि मां ने ही पापा की लाश ड्रम में डाला और ऊपर से नमक छिड़ककर पत्थर रख दिया था.
शराब पीने के बाद हुआ झगड़ा हर्षल ने पुलिस को बताया कि वारदात वाली रात पापा, मम्मी और अंकल जितेंद्र ने साथ बैठकर शराब पी थी. मम्मी ने दो पैग लिए, जबकि पापा और अंकल ज्यादा पी गए. इसी दौरान उसके पिता ने आपा खो दिया. इसके बाद पापा ने उसकी मम्मी को मारना शुरू कर दिया. अंकल ने मम्मी को बचाया और हमें तीनों बच्चों को कमरे में सुला दिया गया.
नींद खुली तो दिखा खौफनाक मंजर हर्षल के मुताबिक, सो जाने के बाद रात में जब उसकी आंख खुली तो पापा बेड पर पड़े थे. सुबह उठा तो देखा पापा अब भी वहीं पड़े थे. वहां जितेंद्र अंकल भी मौजूद थे. तभी अंकल जितेंद्र ने कहा कि तेरे पापा मर गए. इसके बाद मां और अंकल ने मिलकर पापा को नीले ड्रम में ठूंस दिया और ऊपर से नमक डालकर ढक्कन बंद कर दिया.
बच्चों संग ड्रम ले गए थे ईंट भट्टे पर हर्षल ने आगे पुलिस को बताया कि उसकी मां और अंकल यहीं नहीं रुके. उन्होंने उन बच्चों को भी साथ लिया और ड्रम को ईंट भट्टे तक ले गए. वहां अंकल जितेंद्र के जानने वाले लोग थे. लेकिन पुलिस को पहले ही शक हो गया था और टीम मौके पर पहुंच गई. वहीं से सुनीता और जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








