
दो ब्रिटिश सांसदों को इजरायल में नहीं मिली एंट्री, एयरपोर्ट पर ही डिटेन... भड़क उठा ब्रिटेन
AajTak
एक आधिकारिक बयान में लैमी ने कहा, 'यह अस्वीकार्य, प्रतिकूल और गहरी चिंता का विषय है कि इजरायली अधिकारियों ने एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लिया और प्रवेश से इनकार किया.'
इजरायल में ब्रिटेन की दो सांसदों को हिरासत में ले लिया गया है. ब्रिटेन के विदेश सचिव डेविड लैमी ने शनिवार को कहा कि इजरायल द्वारा दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लेना और उन्हें देश में प्रवेश से रोकना 'अस्वीकार्य' है और 'गंभीर चिंता का विषय' है.
ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी लेबर पार्टी की सांसद युआन यांग और अब्तिसम मोहम्मद लंदन से इजरायल के लिए रवाना हुई थीं, लेकिन उन्हें इजरायली अधिकारियों ने प्रवेश से रोक दिया और उन्हें डिपोर्ट कर दिया गया.
'अस्वीकार्य और चिंताजनक'
एक आधिकारिक बयान में लैमी ने कहा, 'यह अस्वीकार्य, प्रतिकूल और गहरी चिंता का विषय है कि इजरायली अधिकारियों ने एक संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल दो ब्रिटिश सांसदों को हिरासत में लिया और प्रवेश से इनकार किया.'
उन्होंने कहा, 'मैंने इजरायली सरकार में अपने समकक्षों को स्पष्ट कर दिया है कि ब्रिटिश सांसदों के साथ ऐसा व्यवहार स्वीकार्य नहीं है. हम दोनों सांसदों से संपर्क में हैं और उन्हें हरसंभव समर्थन दे रहे हैं.'
सीजफायर टूटने के बाद मिलिट्री ऑपरेशन तेज

Delhi Traffic Advisory: चैत्र नवरात्रि के दौरान दिल्ली के कालकाजी मंदिर में भारी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी, जिससे आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम की संभावना है. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आउटर रिंग रोड, मां आनंदमयी मार्ग, कैप्टन गौर मार्ग और आस्था कुंज रोड पर यातायात को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है.

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के आशियाना इलाके में सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक लड़की ने चार साल पहले लव मैरिज की थी. पिता इस बात से नाराज थे. अब दामाद जब ससुराल पहुंचा तो दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोप है कि लड़की के पिता ने दामाद की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.








