
'दो बार शराब पी, गाड़ी वाले ने मुझे टोका था...', 14 लोगों की जान लेने वाले डंपर ड्राइवर का कुबूलनामा
AajTak
जयपुर में सोमवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हुई थी. अब डंपर चालक कल्याण मीणा का कबूलनामा सामने आया है. उसने बताया कि वह नशे में था और दो बार देशी शराब पी थी. कार चालक से बहस के बाद गुस्से में रॉन्ग साइड से डंपर भगाने लगा और कई लोगों को कुचल दिया. पुलिस बयान की जांच कर रही है.
जयपुर में सोमवार सुबह हुआ दर्दनाक सड़क हादसा अब और भी भयावह तस्वीर सामने ला रहा है. हरमाड़ा थाना क्षेत्र के लोहामंडी रोड पर तेज रफ्तार डंपर ने कार को टक्कर मारी और फिर कई वाहनों को कुचलते हुए पलट गया. इस हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई थी. हादसे के बाद पूरे शहर में गम और गुस्से का माहौल है. परिवारों में मातम पसरा है और लोग इस घटना को शराब पीकर गाड़ी चलाने की घोर लापरवाही का नतीजा बता रहे हैं.
घटना के बाद गिरफ्तार किए गए डंपर चालक कल्याण मीणा से पुलिस ने करीब तीन घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ में उसने पूरी घटना का विवरण दिया. चालक ने माना कि वह शराब के नशे में था और अपनी हरकतों पर उसका कंट्रोल नहीं था. उसने बताया कि सुबह से ही वह मानसिक रूप से परेशान भी था और यह सब हालात मिलकर एक बड़ी त्रासदी का कारण बने.
ड्राइवर ने कहा, सुबह से पी रखी थी शराब
डंपर चालक कल्याण मीणा ने कबूल किया कि सोमवार सुबह वह अपने गांव से मोटरसाइकिल से निकला और डंपर चलाने के लिए कंपनी जा रहा था. सुबह करीब 9 बजे उसने पहली बार एक पव्वा देशी शराब पी. पुलिस का मानना है कि उसने सिर्फ एक पव्वा नहीं, उससे ज्यादा शराब पी होगी. इसके बाद वह कंपनी पहुंचा और वहां से गिट्टी लेकर निकला.
वापसी में रास्ते में शराब की दुकान दिखी तो उसने दो और पव्वे खरीदकर वहीं पी लिए. उसने कहा कि कुछ दिनों से घर की दिक्कतों के चलते वह मानसिक रूप से परेशान था और नशा उसकी आदत भी बन चुका है. शराब पीने के बाद उसका बैलेंस बिगड़ गया और वह ठीक से गाड़ी नहीं चला पा रहा था.
कार चालक से बहस और फिर गुस्से में भगाया डंपर

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







