
दो पति, एक पत्नी और चार बच्चे... कानूनी दांवपेच के बाद किसे मिलेगी पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा?
AajTak
सीमा हैदर पाकिस्तान से भागकर बेशक हिंदुस्तान आ गई है और उसे कोर्ट से भी जमानत मिल गई है. लेकिन मामला अभी खत्म नहीं हुआ है. पाकिस्तान में रहने वाला सीमा का पहला पति गुलाम हैदर चाहता है कि वो वापस पाकिस्तान लौट आए. जबकि, सचिन चाहता है कि सीमा और उसके बच्चे हमेशा के लिए उसी के साथ रहें.
कराची (Karachi) से भारत भागकर आई पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) को फिलहाल कोर्ट से जमानत मिल गई है. लेकिन मामले में अभी कानूनी दांव पेंच जारी है. जहां एक तरफ सीमा का पहला पति गुलाम हैदर चाहता है कि वो वापस पाकिस्तान लौट आए. तो वहीं, प्रयागराज का रहने वाला सचिन चाहता है कि सीमा उसी के साथ रहे.
सीमा ने दावा किया था कि उसने काठमांडू में सचिन के साथ मंदिर में शादी कर ली है. वो अब पाकिस्तान वापस नहीं जाना चाहती. वहीं, उसका पहले पति गुलाम ने पीएम नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है कि उसकी बीवी सीमा और चार बच्चों को वापस पाकिस्तान भेजा जाए. गुलाम को लेकर सीमा का कहना है कि साल 2019 और 2020 के बाद से उसके संपर्क में नहीं है. वो बस बहाने बना रहा है.
अगर वो वापस पाकिस्तान गई तो उसे जान से मार दिया जाएगा. सीमा ने कहा कि अगर बच्चे जाना चाहें तो जा सकते हैं लेकिन वो भी मुझे छोड़कर नहीं जाएंगे. सीमा ने बताया कि शादी के बाद से ही गुलाम उसे टॉर्चर करता था. वह उसके चेहरे पर मिर्ची पाउडर तक डाल देता था. जब से उसने गुलाम को छोड़ा है, तब से उसका उससे कोई लेना देना नहीं है.
वहीं, उसने कहा कि अब सचिन से प्यार करती है. वही अब उसका पति है. वह सचिन के साथ ही रहना चाहती है. उसके साथ वह काफी खुश है और बच्चे भी अब सचिन को ही अपना पिता मानते हैं.
सीमा हैदर ने कहा, ''सचिन ने मुझे चारों बच्चों समेत अपनाया है. मेरा पहला पति गुलाम वीडियो जारी कर रहा है और बहला कर बुलाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन मैं उसके पास वापस नहीं जाना चाहती. क्योंकि गुलाम मुझे पीटता था और कई-कई बार तो वो मेरे चेहरे पर मिर्चियां फेंक देता था. इसी वजह से मैं बीते चार साल से गुलाम से अलग रह रही थी.''
सीमा हैदर ने कहा कि उसे सचिन ने ही हिंदी बोलना सिखाया और यहां की फिल्मों को देखकर भारत के बारे में जानकारी हासिल की. सीमा ने कहा, ''मुझे सचिन के परिवार ने भी अपना लिया है. वे मुझे ही बहू मानते हैं. मैंने सचिन के लिए हिंदू धर्म अपना लिया है और अब हम कोर्ट मैरिज करेंगे.''

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








