
दो देश, दो कत्ल और दो गैंग... गैंगस्टर्स की लड़ाई ने पंजाब से कनाडा तक कैसे मचा दिया है खूनखराबा
AajTak
करीब तीन महीने पहले कनाडा के सर्रे शहर में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर शुरू हुआ बवाल अभी थमा भी नहीं था कि कनाडा से आई एक और खबर ने दुनिया भर चौंका दिया. ये खबर भी एक ऐसे गैंगस्टर के कत्ल की है, जो खालिस्तान का हिमायती था.
खालिस्तानी आतंकी निज्जर के मर्डर की पहेली ने पहले ही भारत और कनाडा के रिश्तो को झुलसा रखा है. और अब निज्जर के बाद कनाडा की उसी जमीन पर एक और गैंगस्टर का कत्ल हो जाता है. मगर इस बार ये कत्ल कोई पहेली नहीं है, क्योंकि कत्ल के महज़ कुछ घंटे बाद ही भारत की जेल में बंद दूसरे गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सोशल मीडिया पर इस कत्ल की जिम्मेदारी ले ली.
एक और गैंगस्टर का खात्मा करीब तीन महीने पहले कनाडा के सर्रे शहर में हुई खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की मौत पर शुरू हुआ बवाल अभी थमा भी नहीं था कि कनाडा से आई एक और खबर ने दुनिया भर चौंका दिया. ये खबर भी एक ऐसे गैंगस्टर के कत्ल की है, जो खालिस्तान का हिमायती था और खालिस्तानियों के इशारे पर ही भारत में आतंकी हरकतों को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा था.
20 सितंबर 2023, सुबह 9 बजकर 30 मिनट हैजल्टन ड्राइव रोड, विनिपैग, कनाडा देवेंद्र बंबीहा गैंग से जुड़े खालिस्तानी गैंगस्टर सुखदूल सिंह उर्फ सुक्खा दुनुके कॉर्नर हाउस के फ्लैट नंबर 203 में दुबका हुआ था. लेकिन इसी बीच हमलावरों ने उसके घर पर धावा बोला और देखते ही देखते सुक्खा दुनुके के जिस्म में 9 गोलियां उतार दीं. और इसी के साथ भारत के खिलाफ साजिशें रचने वाले एक और गैंगस्टर का चैप्टर हमेशा-हमेशा के लिए क्लोज़ हो गया. दुकुने एक और खालिस्तानी गैंगस्टर अर्श डाला का राइट हैंड माना जाता था. वही अर्श डाला जिसने महज दो रोज पहले पंजाब के मोगा में कांगेस नेता बलजिंदर सिंह बल्ली का कनाडा से बैठे-बैठे कत्ल करवा दिया था. लेकिन इससे पहले कि डाला बल्ली की मौत का जश्न मना पाता, उसके दुश्मनों ने उसके खासमखास और राइट हैंड माने जाने वाले गैंगस्टर दुकुने को मार कर अपना हिसाब-किताब चुकता कर दिया.
सुक्खा के कत्ल के बाद वायरल हुई एक पोस्ट लेकिन अभी कनाडा में एक और गैंगस्टर के कत्ल की ये खबर फिजा में तैरनी शुरू ही हुई थी कि अचानक सोशल मीडिया में एक ऐसी पोस्ट तैरने लगी, जिसने इस पूरे के के पूरे वाकये को ही एक नया मोड़ दे दिया. सुक्खा दुनुके के कत्ल को लेकर उठ रहे सवाल, इसके पीछे की साज़िश और दुनुके के पुराने टैक रिकॉर्ड समेत तमाम मसलों पर करेंगे बात, लेकिन आइए सबसे पहले सोशल मीडिया के उस पोस्ट पर एक नजर डाल लेते हैं, जो दुनुके के कत्ल के फौरन बाद लिखी गई. ये पोस्ट पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम के बनी एक एकाउंट से लिखी गई थी. पोस्ट इंग्लिश लेटर्स में मगर पंजाबी भाषा में थी.
लॉरेंस बिश्नोई की फेसबुक पोस्ट उस फेसबुक पोस्ट में लिखा है, 'हां जी सत श्री कॉल, राम राम.ये सुक्खा दुनिके के बंबिहा ग्रुप का जो इंचार्ज बना फिरता था उसका मर्डर हुआ है कनाडा के विनिपेग सिटी में. उसकी जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई ग्रुप लेता है. इस ड्रग एडिक्टेड नशेड़ी और सिर्फ अपने नशे को पूरा करने के लिए पैसों के लिए उसने बहुत घर उजाड़े थे. हमारे भाई गुरलाल बराड़, विक्की मिद्दुखेड़ा के मर्डर में इसने बाहर बैठकर सबकुछ किया. संदीप नंगल अंबिया का मर्डर भी इसने करवाया था पर अब इसके किए हुए पापों की सजा उसे मिल गई है. बस एक बात कहनी है जो दुक्कियां टिक्कियां अभी भी रह गई हैं जहां मर्जी भाग लो, दुनिया में किसी भी देश में चले जाओ. मत सोचो हमारे साथ दुश्मनी लेकर बचोगे, टाइम जरूर कम ज्यादा लग सकता है. लेकिन सजा सबको मिलेगी.'
विदेशों तक जा पहुंची गैंगवॉर जाहिर है लॉरेंस बिश्नोई के नाम से लिखा गया ये पोस्ट अपने-आप में ये बताने के लिए काफी है कि उत्तर भारत और खास कर पंजाब के गैंगस्टरों के बीच दुश्मनी कितनी गहरी है और किस तरह गैंगस्टर कभी देश में तो कभी विदेश में बैठ कर एक दूसरे की जान ले रहे हैं.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







