
दो दुल्हन, एक दूल्हा... घर वालों को कोई ऐतराज नहीं, पुलिस ने फिर भी किया मामला दर्ज
AajTak
सोलापुर में जुड़वां बहनों ने एक ही युवक से शादी कर ली. दोनों बहनें पेशे से आईटी इंजीनियर हैं. इस शादी समारोह का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
महाराष्ट्र के सोलापुर से जुड़वा बहनों की एक ही शख्स से शादी का वीडियो वायरल हुआ है. यह एक लव मैरिज है. दूल्हा और दुल्हन पक्ष दोनों ही इस शादी से बेहद खुश हैं. फिर भी पुलिस ने दूल्हे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि वीडियो सामने आने के बाद इस मामले में कार्रवाई की जा रही है.
दूल्हे के खिलाफ पुलिस ने धारा 494 के तहत मामला दर्ज किया है. जिसमें जो कोई भी पति या पत्नी के जीवित होते हुए दूसरा विवाह नहीं कर सकता. इसके लिए 7 साल तक की सजा का प्रावधान है.
बता दें कि शुक्रवार को मालशिरस तहसील में हुई इस अनोखी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पुलिस अधिकारी ने कहा कि युवक ने 36 वर्षीय जुड़वां बहनों से शादी की, जो आईटी इंजीनियर हैं. वहीं, दुल्हन और दूल्हे के परिवार के लोगों को इस शादी से कोई ऐतराज नहीं है.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स पूछ रहे थे कि यह शादी वैध है या नहीं? बताया जा रहा है कि अतुल मलशीरस नाम का युवक मुंबई में ट्रैवल एजेंसी चलाता है. कुछ दिन पहले पिता का निधन हो गया तो लड़कियां अपनी मां के साथ मलशीरस तालुका आकर रहने लगीं.
युवक ने मदद कर दी थी, तभी से शुरू हो गया था अफेयर एक बार जब रिंकी और पिंकी की मां बीमार हो गईं तो दोनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने के लिए अतुल की कार का इस्तेमाल किया. इसी दौरान अतुल दोनों जुड़वां बहनों के करीब आ गया. दोनों ने अतुल से शादी करने का फैसला किया. शुक्रवार को दोनों बहनों ने अतुल से शादी कर ली, जिसके बाद इस शादी का एक वीडियो वायरल हुआ. स्थानीय पुलिस इस मामले की तफ्तीश कर रही थी. जांच के बाद पुलिस दूल्हे के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल आगामी कार्रवाई जारी है.
(एजेंसी के इनपुट के साथ)

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.









