
दो दिन बाद Bhabanipur में वोटिंग, BJP ने की चुनाव रद्द कराने की मांग
AajTak
30 सितंबर यानी गुरुवार को भवानीपुर में वोटिंग है, लेकिन दो दिन पहले बीजेपी ने चुनाव रद्द कराने की मांग करा दी है. इसके पीछे वजह कल भवानीपुर में हुए बवाल की. हालांकि, बीजेपी और टीएमसी दोनों दलों के समर्थकों ने एक दूसरे पर हमले का आरोप लगाया. चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बीजेपी के तमाम कद्दावर नेता पार्टी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल के लिए प्रचार करने पहुंचे थे. भवानीपुर के जादू बाबू बाजार इलाके में जब बीजेपी नेता दिलीप घोष चुनाव प्रचार पर निकले थे, तभी कथित रूप से टीएमसी कार्यकर्ताओं ने दिलीप घोष के काफिले के पीछे दौड़ लगा दी. दोनों पक्षों में नारेबाजी होने लगी, दोनों पक्षों में भिड़ंत हो गई, दोनों तरफ के तमाम कार्यकर्ता इस भिड़ंत में लहूलुहान हो गए. देखिए ये एपिसोड.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.









